मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

  • सागर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने किया सामूहिक राष्ट्रगीत गायन
  • सागर

सागर मोतीनगर चौराहे पर वीरांगना लक्ष्मी बाई की प्रतिमा के समीप “राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वीं वर्षगाँठ पर आयोजित सामूहिक राष्ट्रगीत गायन समारोह के दौरान कही।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत महापौर संगीता तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी के जीवन और योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि यह गीत पहली बार 1875 में रचा गया था और 1950 में इसे राष्ट्रगीत के रूप में मान्यता प्राप्त हुई।
विधायक जैन ने कहा कि “वंदे मातरम हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है, यह हर भारतीय के हृदय में मातृभूमि के प्रति सम्मान और गर्व की भावना जगाता है। आज के इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि राष्ट्र की सेवा और एकता के मार्ग पर दृढ़ता से अग्रसर रहेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि समारोह के दौरान नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लरिया ने उपस्तिथ जनों को स्वदेशी संकल्प दिलाया।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने समारोह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ वह गीत है जिसने आज़ादी के आंदोलन के दौरान लाखों भारतीयों को देशभक्ति त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से ओतप्रोत किया।
समारोह का शुभारम्भ अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। संगीतकार शुभांसिता ठाकुर के साथ सभी ने एक लय में राष्ट्रगीत गायन किया। समारोह में उपस्तिथ सरस्वती शिशु मंदिर एवं रविशंकर विद्यालय की बहनों ने राष्ट्रगीत गायन उपरांत भारत माता की जय एवं वन्देमातरम के उद्घोष से आसपास के वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी,पार्षद,कार्यकर्त्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित हुए।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button