Category: राजनीति

  • CM कन्यादान योजना: एक ही मंडप में 1119 जोड़ों का विवाह, मुख्यमंत्री ने वर्चुअली दिया आशीर्वाद

    बेटियां वरदान होती हैं इनका कन्यादान करने से बड़ा कोई दान नहीं विधायक प्रदीप लारिया

    सागर।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से सागर जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रजाखेड़ी बजरिया (मकरोनिया) में सम्पन्न सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 1119 जोड़ों का एक ही मंडप में विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से आत्मीय अपील की कि हम सब इसी प्रगतिशील सोच को अपनाएं और समाज में सद्भाव, सहयोग एवं सादगी को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से अब तक लाखों जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। यह योजना जरुरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान की तरह है। उन्होंने वर-वधू से कहा कि वे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ें। हमारी सरकार सबके रोजगार और सबके हितों की चिंता कर रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए श्री हितानंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

    खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाज के जरुरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह का जिम्मा अब सरकार ने ले लिया है। बेटियों के हित में पूरी सरकार साथ हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने देश में एक मिसाल पेश की है। यहां धन के अभाव के कारण किसी गरीब परिवार को अपनी बेटी के विवाह के लिए क़र्ज़ नहीं लेना पड़ता। यहां सरकार कन्यादान योजना में अपने खर्च पर बेटियों का विवाह कराती है।

    कार्यक्रम स्थल से उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इससे समाज में व्यापक स्तर पर बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए बताया कि आज ही सभी जोड़ों के खाते में योजना में कुल 6 करोड़ 37 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित की जा रही है।

    सम्मेलन के आयोजक नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बेटियां वरदान होती हैं इनका कन्यादान करने से बड़ा कोई दान नहीं होता हम सब को कन्यादान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में इस सामूहिक सम्मेलन में कुल 1119 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया है।
    वर-वधू और बड़ी संख्या में उनके परिजन उपस्थित थे।

  • सागर सागर लोकसभा संसद श्रीमति लता वानखेडे किया सम्मान

    सागर पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने रविंद्र भवन सभागार में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सागर लोकसभा सांसद, श्रीमती लता वानखेड़े जी का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। उन्हें आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के विरुद्ध कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय संस्था IPU में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए देश से एकमात्र सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। यह न केवल सागर बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनके इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्हें अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की।

  • भारतीय जनता पार्टी की संभागीय बैठक खजुराहो में संपन्न संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने की चर्चा

    भारतीय जनता पार्टी की संभागीय बैठक खजुराहो में संपन्न संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने की चर्चा

    भारतीय जनता पार्टी की संभागीय बैठक खजुराहो में संपन्न संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने की चर्चा

    जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी आजीवन सहयोग निधि अभियान प्रभारी वृंदावन अहिरवार हुए बैठक में शामिल

    सागर! भारतीय जनता पार्टी सागर संभाग की बैठक गुरुवार को खजुराहो में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की अध्यक्षता एवं आजीवन सहयोग निधि अभियान के प्रदेश संयोजक गोपीकृष्ण नेमा,सह संयोजक योगेश ताम्रकार प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी प्रभुदयाल कुशवाहा की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुई

    बैठक में आजीवन सहयोग निधि अभियान के निमित्त जिलावार चर्चा हुई बैठक में आजीवन सहयोग निधि अभियान के प्रदेश संयोजक गोपीकृष्ण नेमा अभियान के सन्दर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए
    बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर जिला अध्यक्ष गणों से चर्चा कर आवश्यक मार्ग दर्शन दिया! बैठक में सागर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी आजीवन सहयोग निधि अभियान के जिला संयोजक वृंदावन अहिरवार,सह संयोजक चैन सिंह ठाकुर के साथ संभाग के सभी जिला अध्यक्ष व आपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहें! उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

  • सागर जैसीनगर भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह टूर्नामेंट में पहुंचे

    सागर जैसीनगर भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह टूर्नामेंट में पहुंचे

    सागर जैसीनगर भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह टूर्नामेंट में पहुंचे

    सागर सुरखी विधानसभा में चल रहे मंत्री कप क्रिकेट महाकुंभ का महामुकाबला शुक्रवार को जैसीनगर के गोविंद स्टेडियम में खेला गया। यह रोमांचक मुकाबला फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ और मित्रता क्रिकेट क्लब सुरखी के बीच हुआ। तीन महीने से चल रहे इस क्रिकेट महाकुंभ के इस अंतिम मुकाबले को देखने हजारों दर्शक पहुंचे।


    फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 130 रन बनाए। टीम के स्टार बल्लेबाज बंटी चौबे ने 70 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मित्रता क्रिकेट क्लब 90 रन पर ही ऑल आउट हो गई, जिससे फ्रेंड्स क्लब ने यह मैच 40 रन से जीत लिया।

    पूरे महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवकांत गर्ग को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं, बंटी चौबे को बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार शिवेंद्र कुमार झिला को दिया गया। विजेता टीम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 1,11,111 रुपए की इनामी राशि से सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को 51,000 रुपए प्रदान किए गए।

  • महाकुंभ जा रहे इंदौर के पांच यात्रियों की भीड़ में घुटन से तबीयत बिगड़ी, प्रयाग ना जाकर वापस लौटे

    महाकुंभ जा रहे इंदौर के पांच यात्रियों की भीड़ में घुटन से तबीयत बिगड़ी, प्रयाग ना जाकर वापस लौटे

    महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ को स्टेशन पर व्यवस्थित करने का प्रयास आरपीएफ और जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। हालांकि जिस संख्या में यात्री ट्रेन के समय स्टेशन पर होते हैं, उस संख्या को नियंत्रित करना ड्यूटी पर मौजूद चार या पांच जवानों के बस का होता नहीं है।

  • सागर में महाकुंभ से लौट रही बस कंटेनर से भिड़ी, 35 यात्री घायल

    सागर में महाकुंभ से लौट रही बस कंटेनर से भिड़ी, 35 यात्री घायल

    सागर-दमोह मार्ग पर गढ़ाकोटा के पास महाकुंभ प्रयागराज से लौट रही बस और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत में 35 यात्री घायल हो गए। छह गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

  • MP News: कैदी भी कर सकेंगे कुंभ स्नान, प्रयागराज से मंगाया जा रहा गंगाजल, टैंकर रवाना

    MP News: कैदी भी कर सकेंगे कुंभ स्नान, प्रयागराज से मंगाया जा रहा गंगाजल, टैंकर रवाना

    अब केंद्रीय जेल के आह्वान पर जेल में बंद कैदियों के लिए प्रयागराज से गंगा जल मंगा रहे हैं। इसके लिए टैंकर रवाना किए गए हैं। इस जल से जेल में बंद 18 सौ से अधिक बंदी स्नान करेंगे। वहीं जेल अधीक्षक एमके परिहार का कहना है कि यह कदम कैदियों के आध्यात्मिक और मानसिक कल्याण के लिए उठाया गया है।

  • 2 बच्चों के पिता का साली पर आया दिल, प्रपोजल ठुकराने पर कर लिया किडनैप

    2 बच्चों के पिता का साली पर आया दिल, प्रपोजल ठुकराने पर कर लिया किडनैप

    सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल जीजा ने अपनी साली का अपहरण कर लिया। पुलिस ने नाकाबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी जीजा और उसका साथी फरार हैं। पुलिस ने युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया और बोलेरो गाड़ी जब्त कर ली।

  • महाशिवरात्रि पर दर्शन कर लौट रहे थे, बोलेरो ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बाप-बेटी समेत 3 की मौत

    महाशिवरात्रि पर दर्शन कर लौट रहे थे, बोलेरो ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बाप-बेटी समेत 3 की मौत

    घटनाक्रम मध्य प्रदेश में सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के तिनसुआ का है। यहां पिता-पुत्री एक अन्य युवक के साथ दर्शन कर लौट रहे थे, तभी दुर्घटना हो गई। अभी टक्कर मारने वाली बोलेरो का पता नहीं चला है।