Category: मध्य प्रदेश

  • सागर रहली अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वज़ह पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

    सागर रहली अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वज़ह पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

    सागर मध्यप्रदेश

    सागर जिले की रहली पुलिस ने एक अंधे हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए महज 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर अपनी त्वरित कार्रवाई और उत्कृष्ट विवेचना का परिचय दिया है। पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार की गई कार्रवाई से इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश संभव हो सका।
    दिनांक 04 मार्च 2026 को फरियादी अविनाश उर्फ आकाश पिता मनोहर सिंह ठाकुर (उम्र 33 वर्ष), निवासी भगत सिंह वार्ड सागर द्वारा सूचना दी गई कि उसका छोटा भाई विकास ठाकुर (उम्र लगभग 30 वर्ष) होली खेलने के बाद घर नहीं लौटा। तलाश के दौरान रहली-जबलपुर रोड स्थित मिहली के जंगल क्षेत्र में उसका शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला, जबकि पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी थी।
    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ विकास ठाकुर का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से हत्या की आशंका होने पर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 125/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
    प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण
    विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक के परिचितों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि मृतक का एक युवती से पूर्व में प्रेम संबंध था। बाद में उक्त युवती का संबंध अजय यादव निवासी ग्राम बांसा, थाना जैसीनगर से हो गया था। मृतक लगातार युवती पर विवाह के लिए दबाव बना रहा था, जिससे परेशान होकर युवती ने यह बात अजय यादव को बताई।
    इसके बाद 04 मार्च 2026 को अजय यादव ने अपने साथी लल्लू धानक के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से विकास ठाकुर को मिलने के बहाने मिहली के जंगल क्षेत्र में बुलाया और वहाँ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
    पुलिस की सतर्कता से 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
    घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश के बाद दिनांक 06 मार्च 2026 को अजय यादव एवं लल्लू धानक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किये गये है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

  • सागर   11 मार्च को ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होंगे शामिल

    सागर   11 मार्च को ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होंगे शामिल

    सागर मध्यप्रदेश

    सागर, ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का उद्घाटन समारोह 11 मार्च को दोप. 12.30 बजे आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र में तैयारी शुरू हो गई है। तैयारियों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत तथा युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत के नेतृत्व में बैठके आयोजित जा रही है।
    आज जैसीनगर में शुक्रवार को दोपहर 12ः00 बजे बड़े महादेव मंदिर प्रांगण में 3ः00 बजे बिलहरा नगर परिषद कार्यालय में तथा शाम 5ः00 बजे सुरखी के मंगल भवन में बैठक आयोजित की गई है ।

  • छतरपुर मध्यप्रदेश

    छतरपुर मध्यप्रदेश

    हार्ट-अटैक से आंखों के सामने पिता की मौत.
    रास्तेभर CPR देता रहा, बोलता रहा आंखें खोलिए पापा.

    एम्बुलेंस नहीं मिली तो लोडर वाहन से लाया अस्पताल

    छतरपुर में बेटे के आंखों के सामने पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एम्बुलेंस नहीं मिलने की वजह से लोडर वाहन से अस्पताल जा रहा था, लेकिन गाड़ी ट्रैफिक जाम में फंस गई। बेटा चलती लोडर गाड़ी में CPR देता रहा, लेकिन पिता को बचा नहीं पाया।
    जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय जगदीश विश्वकर्मा राजनगर थाना क्षेत्र के तालगांव के निवासी जो अपने बेटे संतोष विश्वकर्मा के साथ छतरपुर जा रहे थे, तभी ग्राम बरकोंहा के पास तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

    एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन नहीं पहुंची.

    बेटे के मुताबिक पिता की बिगड़ी हालत को देखकर एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। मजबूरी में गंभीर हालत में पिता को एक लोडर वाहन में अस्पताल रहा रहा था, लेकिन शहर में ट्रैफिक जाम फंस गया।

    ट्रैफिक जाम से हुई देरी.

    बेटे के मुताबिक पिता की बिगड़ती हालत देख वह घबरा गया। आसपास मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन हालत तेजी से गंभीर होती जा रही थी। लोगों ने ट्रैफिक क्लियर कराने की कोशिश की, लेकिन ट्रैफिक जाम की वजह से देरी हो गई।

    पापा, आंखें खोलिए, कहता रहा रोता रहा बेटा

    बेटे संतोष के मुताबिक रास्ते भर अपने पिता को सीपीआर देता रहा। चलती गाड़ी में वह बार-बार छाती दबाता, उन्हें आवाज देता कि ‘पापा आंखें खोलिए, ‘पापा, आंखें खोलिए’ लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी।
    अस्पताल पहुंचते ही पिता को हाथों से उठाया और भागा, लेकिन तब तक पिता की जान जा चुकी थी। पिता की बॉडी ठंडी हो चुकी थी। अगर समय पर एम्बुलेंस मिल जाती तो पिता की जान बच जाती। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

    अस्पताल में डॉक्टर्स ने किया मृत घोषित डॉ. अदिति अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर फौरन जांच की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मरीज को अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

  • सागर गढ़ाकोटा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रहस लोकोत्सव मे शामिल होगे

    सागर गढ़ाकोटा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रहस लोकोत्सव मे शामिल होगे

    सागर मध्यप्रदेश

    बुंदेलखंड स्तरीय किसान एवं आजीविका समूह सम्मेलन 26 फरवरी को

    सागर गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव 2026 के अंतर्गत 26 फरवरी 2026, गुरुवार को सायं 4 बजे रहस मेला मैदान, गढ़ाकोटा में बुंदेलखंड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण-शहरी आजीविका समूहों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर किसानों और आजीविका समूहों को संबोधित करेंगे।

    सपूर्ण बुन्देलखण्ड सहित रहली विधानसभा क्षेत्र में किसान भाईयों के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार हेतु कोपरा मध्यन परियोजना, आपचंद मध्यम परियोजना, कैथ मध्यम परियोजना मिडवासा मध्यम परियोजना जैसी सिंचाई परियोजना को गति प्रदान करने वाले सुनार नदी को नर्मदा नदी से जोड़ने की स्वीकृति प्रदान करने वाले, कोपटरा मध्यम परियोजना को केन बेतवा परियोजना से लिंक करने की स्वीकृति देने वाले, सागर-गढ़ाकोटा-दमोह मार्ग को फोरलेन की स्वीकृति देने वाले रहली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण विकास व निर्माण योजनाओं को स्वीकृति एवं गति देने वाले ष्विकास पुरुषष् तथा ष्कृषि कल्याण वर्षष् में किसानों की आय बढ़ाने के लिए भावांतर योजना, उड़द प्रोत्साहन योजना, प्राईस सपोर्ट स्कीम लागू करने वाले किसानों के हितेषी, तथा शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा महिलाओं की जिन्दगी में रोशनी लाने वाले एवं प्रदेश भर की लाडली बहिनों के लाडले भैया प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुन्देलखण्ड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण-शहरी आजीविका समूहों के सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पधार रहे है।

    रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने क्षेत्र के सभी किसान भाइयों एवं आजीविका समूहों की बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

  • सागर में मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के द्वारा नई परिवहन नीति को शासन वापस लेने की मांग को लेकर 2 मार्च को यात्री बस संचालन बंद करने का फैसला लिया

    सागर में मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के द्वारा नई परिवहन नीति को शासन वापस लेने की मांग को लेकर 2 मार्च को यात्री बस संचालन बंद करने का फैसला लिया

    सागर मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के सानिध्य में प्रदेश के 55 जिलों के 400 से अधिक बस ऑपरेटर्स एवं 55 जिलों के अध्यक्ष, प्राइम रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, मध्यप्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ।

    शासन की परिवहन नीति के ख़िलाफ़ प्रदेश से आये जिला प्रमुखों ने मुखरता से अपने विचार व्यक्त किये, सभी ने प्रशासन द्वारा लाई जा रही दमनकारी नीति का विरोध किया शासन जो प्राइवेट बस ऑपरेटरो को मोटर मालिक से किराएदार बनाने की योजना बनना कर प्रदेश में राष्ट्रीकरण करना चाहा रहा है इससे संचालित प्राइवेट बस ऑपरेटर का व्यवसाय समाप्त हो जाएगा ।इस संबंध में उपस्थित प्रदेश के सभी ऑपरेटरो ने निर्णय लिय की

    1. दिनाक 24/12/2025 को राजपत्र में संशोधन का प्रारूप प्रकाशित किया गया है, उसे वापस ले कर समाप्त किया जाए ।
    2. दिनाक 29/01/2026 को राजपत्र में किया गया संशोधन प्रकाशित किया गया है, उसे पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए ।
    3. वर्तमान में जिस व्यवस्था के साथ प्रदेश में बस संचालन किया जा रहा है, उसे यथावत रखा जाए ।
      मांगो को शीघ्र मान कर जनहित में निर्णय ले अन्यथा प्रदेश के समस्त बस ऑपरेटर अपनी यात्री बसों को खड़ी कर दिनाक 2/03/2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जावेगे ।

    सम्मेलन का संचालन जयकुमार जैन महामंत्री,वीरेंद्र साहू (जबलपुर) ने किया एवं अशोक श्रीवास्तव,अतुल दुबे ने आभार माना ।

  • छतरपुर 5 मिनट की जंग और पुलिस आरक्षक ने बचा लिया एक साल

    छतरपुर 5 मिनट की जंग और पुलिस आरक्षक ने बचा लिया एक साल

    छतरपुर .मध्य प्रदेश

    छतरपुर बोर्ड परीक्षा के दिन एक गांव से आया छात्र, गलती से गलत केंद्र पर पहुंच गया…
    परीक्षा शुरू होने में मात्र पाँच मिनट शेष थे और सही केंद्र चार किलोमीटर दूर, घबराहट से भरे छात्र पर सिटी कोतवाली में तैनात आरक्षक राजेश सिंह बागरी की नजर पड़ी…
    स्थिति की गंभीरता समझते हुए आरक्षक ने तत्परता दिखाई, बाइक से छात्र को सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया और समय रहते परीक्षा में शामिल कराया…
    एक क्षण की संवेदनशीलता ने, एक वर्ष की मेहनत बचा ली…
    इस मानवीय पहल के लिए पुलिस अधीक्षक ने, आरक्षक को पुरस्कृत किया…
    वर्दी के पीछे छिपी जिम्मेदारी और इंसानियत का, यह उदाहरण

  • सागर थाना शाहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — फर्जी DSP बनकर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    सागर थाना शाहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — फर्जी DSP बनकर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    सागर मध्यप्रदेश

    सागर  थाना शाहगढ़ पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया
    घटना का विवरण
    फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि शिवम चतुर्वेदी, जो स्वयं को जबलपुर में पदस्थ डीएसपी बताता था, ने होमगार्ड में नौकरी लगवाने का प्रलोभन देकर ₹1,00,000 की मांग की। दिनांक 18.02.2026 को शिवम चतुर्वेदी अपने दो साथियों के साथ, जो पुलिस वर्दी में थे, एक बिना नंबर की नई बोलेरो वाहन से ‘चायगढ़ कैफे’, शाहगढ़ पहुंचा।
    फरियादी को तीनों के फर्जी होने का संदेह होने पर तत्काल थाना शाहगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पाया गया कि वे वास्तविक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि सुनियोजित तरीके से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे थे।
    गिरफ्तार आरोपी शिवम चतुर्वेदी — फर्जी DSP
    राजकुमार ठाकुर — फर्जी आरक्षक, निवासी बरही, जबलपुर
    सतीश सिंह ठाकुर — फर्जी आरक्षक, निवासी बरही, जबलपुर
    तीनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

  • Untitled post 4197
    • सागर विश्व रेडियो दिवस: आकाशवाणी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रील मेकिंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्र धर्मेन्द्र लोधी को प्रथम पुरस्कार
    • सागर मध्यप्रदेश

    डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर संचार एवं पत्रकारिता विभाग के एम. ए. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी धर्मेन्द्र लोधी ने विश्व रेडियो दिवस 2026 के अवसर पर प्रसार भारती (आकाशवाणी) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शॉर्ट वीडियो/ रील मेकिंग प्रतियोगिता में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने आकाशवाणी की यादें विषय पर रील बनाई थी. पुरस्कार स्वरुप पांच हजार रूपये की राशि और नजदीकी आकाशवाणी में सहभागिता का अवसर प्रदान किया जाएगा. पुरस्कार की घोषणा विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में की गई। इस प्रतियोगिता में देश भर से शीर्ष 3 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

    गौरतलब है कि प्रसार भारती (आकाशवाणी) ने विश्व रेडियो दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर शॉर्ट वीडियो/ रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसकी सूचना उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पर जारी की गई थी। प्रतियोगिता के अंतर्गत आकाशवाणी की यादें, आकाशवाणी कनेक्टिंग भारत, आकाशवाणी और विकसित भारत और आकाशवाणी और विविध भारती विषयों पर अधिकतम 60 सेकेंड की रोचक रील/ शॉर्ट वीडियो बनाकर ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी थी. छात्र धर्मेन्द्र लोधी को इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. कालीनाथ झा, डॉ. अलीम अहमद खान, डॉ. विवेक जायसवाल, सभी शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

  • वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव,

    वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव,

    सागर मध्यप्रदेश

    सागर  वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र के मोहली परिक्षेत्र के मानेगांव बीट के कक्ष क्रमांक 159 में दिनांक 15-02-2026 को शाम 5ः30 बजे एक बाघ का शव मिला। वनमंडल अधिकारी, वीरांगना दुर्गावती टाईगर रिजर्व ने बताया कि उक्त बाघ को 18-19 जनवरी 2026 की दरमियानी रात को रेडियो कॉलर लगाकर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के कोर वन क्षेत्र में मुक्त किया गया था एवं तब से ही मॉनिटरिंग दल उसकी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे थे। विगत दो दिवसों से उस बाघ की लोकेशन एक जगह ही आ रही थी। मॉनिटरिंग दल ने नजदीक जाकर देखा तो उन्हें उक्त बाघ मृत अवस्था में मिला। अंधेरा हो जाने के कारण डॉग स्क्वायड से सर्च, अन्य अन्वेषण एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रोटोकॉल अनुरूप पोस्टमार्टम किया जाएगा।

  • “नारी सम्मान हमारी संस्कृति का मूल आधार” — रिशांक तिवारी

    “नारी सम्मान हमारी संस्कृति का मूल आधार” — रिशांक तिवारी

    सागर मध्यप्रदेश

    राष्ट्रीय महिला दिवस पर समष्टि वेलफेयर फाउंडेशन का गरिमामय संवाद एवं सम्मान समारोह

    सागर  राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर समष्टि वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिला संवाद एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी उपस्थित रहे और नारी सम्मान एवं स्वावलंबन पर अपने विचार व्यक्त किए।

    कार्यक्रम का आयोजन संस्था की संचालिका अधिवक्ता दीपा तिवारी के नेतृत्व में किया गया। उनके संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं एवं स्थानीय मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

    कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन, सरोजिनी नायडू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. जी. एस. चौबे, श्रीमती प्रतिभा तिवारी, श्री कपिल मलैया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, सृजन और संस्कार का प्रतीक माना गया है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक औपचारिक दिवस नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, हमारी नारी शक्ति और उनके त्याग, संघर्ष व योगदान को स्मरण करने का अवसर है। जब तक समाज में महिलाओं का स्वास्थ्य, स्वाभिमान और स्वावलंबन सुनिश्चित नहीं होगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    संस्था की संचालिका अधिवक्ता दीपा तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की संस्कृति में नारी सम्मान किसी एक दिन तक सीमित नहीं है बल्कि यह जीवन की सतत परंपरा है।

    कार्यक्रम में स्त्री स्वास्थ्य की प्राथमिकता, रील और रियल वूमेन, नारी एकता का महत्व, भारतीय परिधान और पहचान तथा पेरेंटिंग में पिता की भूमिका जैसे विषयों पर संवाद सत्र आयोजित किए गए। महिलाओं ने खुलकर अपने अनुभव साझा किए और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

    कार्यक्रम में समाज में आत्मनिर्भरता और संस्कारों का संदेश देने वाली महिलाओं को “स्वावलंबी नारी सम्मान” एवं “संस्कार सारथी सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं ने अपने जीवन अनुभव साझा कर अन्य महिलाओं को प्रेरित किया।

    कार्यक्रम में श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती स्वाति तिवारी, श्रीमती प्रीति शर्मा, श्रीमती प्रतिभा चौबे, श्रीमती आभा दुबे, श्रीमती कविता लारिया, श्रीमती ऋतु श्याम तिवारी, श्रीमती मनीषा मिश्रा, श्रीमती दिव्या डेंगरे, श्रीमती अंजना घोषी सहित अन्य महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।