मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

  • सागर विश्वविद्यालय: अंग्रेजी विभाग के नौ विद्यार्थी यूजीसी नेट परीक्षा में सफल
  • सागर मध्यप्रदेश

सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के अंग्रेज़ी एवं अन्य यूरोपीय भाषाएँ विभाग के नौ विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट दिसंबर चक्र में सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से देश भर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक तथा जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है।
सफल विद्यार्थियों के नाम हैं अंकिता जैन, आशीष कुमार, मानवी खरे, विधि जैन, सत्येंद्र तिवारी, आकांक्षा रैकवार, राज तिवारी, नीलाम्बुज इन्द्रगुरु और तुहिन सुब्रमंडी। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके सतत अध्ययन, विषय पर मजबूत पकड़ और अनुशासित तैयारी का परिणाम है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर एवं विभाग के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनकी लगन तथा परिश्रम की सराहना की। शिक्षकों ने बताया कि विभाग में नियमित शैक्षणिक मार्गदर्शन, गहन अध्ययन और शोध उन्मुख वातावरण विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफल होने के लिए प्रेरित करता है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता से कनिष्ठ विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ा है और विभाग की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को नई पहचान मिली है।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button