सागर लूट व अपहरण के आरोपी का गोपालगंज पुलिस ने निकाला जुलूस

सागर मध्यप्रदेश

सागर थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा लूट एवं अपहरण के अपराध में त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की गई है। कार्यवाही के दौरान रविवार की शाम 4 बजे आरोपियों का थाने से जुलूस निकाला गया। दरअसल 6 फरवरी को तिरुपतिपुरम निवासी युवक दीपक राय ने गोपालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी पीड़ित ने बताया कि वह कियोस्क बैंक एसबीआई के पास खड़ा था तभी आरोपी धीरज कोरी पिता स्व महेश कोरी उम्र 34 वर्ष, अमन अहिरवार पिता अच्छेलाल अहिरवार उम्र 22 वर्ष, विवेक जैन पिता वीरेंद्र जैन उम्र 23 वर्ष और एक नाबालिग आरोपी ई ऑटो से पहुंचे और पीड़ित को गालीगलोज कर चाकू की नोक पर जबरन ऑटो में बैठा कर ले गए और धमकी देते हुए सुनसान रस्ते में ले गए जहां आरोपियों ने पीड़ित के साथ चाकू और डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और एक सोने की अंगूठी छुड़ा ली। जिसके बाद पीड़ित दीपक ने अपनी जान बचाई और थाने पहुंचा जहां पुलिस ने त्वरित रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू की थी। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी कर पैदल जुलूस निकाल कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *