सागर मारपीट कर हत्या करने वाले 04 आरोपियों को मोतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर मध्यप्रदेश
सागर थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा एक जघन्य मारपीट एवं हत्या के प्रकरण में त्वरित, प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया
घटना का विवरण
दिनांक 10.02.2026 को फरियादिया श्रीमती गुड्डन पत्नी पुरुषोत्तम यादव, उम्र 55 वर्ष, निवासी धर्मश्री अंबेडकर वार्ड, सागर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मकान निर्माण कार्य को लेकर पड़ोसियों से विवाद उत्पन्न हुआ। उसी बात को लेकर रात्रि लगभग 09:30 बजे आरोपीगण घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे तथा मना करने पर लाठी एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
मारपीट के दौरान आरोपियों द्वारा पुरुषोत्तम यादव के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो जाने पर
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश पतारसी प्रारंभ की गई। सतत दबिश, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर मात्र 48 घंटे के भीतर निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
गोपीलाल उर्फ मुन्ना पिता स्व. गुलाब सिंह यादव, उम्र 63 वर्ष
नरेंद्र यादव पिता गोपीलाल यादव, उम्र 39 वर्ष
सुरेंद्र यादव पिता गोपीलाल यादव, उम्र 41 वर्ष
मनोज उर्फ बाबू पिता कड़ोरीलाल यादव, उम्र 47 वर्ष
सभी निवासी धर्मश्री अंबेडकर वार्ड, सागर।
आरोपियों से पूछताछ उपरांत घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त की गई। समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
*




