
सागर संकल्प फाउंडेशन की टीम ने सफाई के दौरान निकाली पीओपी प्लास्टरऑफ पेरिस की गणेश जी की प्रतिमा
सागर संकल्प फाउंडेशन ने रविवार को राजघाट में सफाई अभियान चलाकर जल में विसर्जित गणेश प्रतिमाओं एवं पूजन सामग्री को बाहर निकाला। राजघाट बांध के स्थानीय केयर टेकरों के सहयोग से चलाए गए इस अभियान में संगठन के सदस्यों ने जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विसर्जन के कई दिनों बाद भी प्रतिमाएं लगभग उसी अवस्था में मिलीं। इससे उनके पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) से निर्मित होने की आशंका जताई गई।
संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले संगठन को स्थानीय नागरिकों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि राजघाट में गणेश विसर्जन के बाद कई प्रतिमाएं जल में पड़ी हुई हैं। सूचना मिलने पर संगठन ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय केयरटेकरों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया। अभियान के दौरान प्रतिमाओं और पूजन सामग्री को जल से बाहर निकाला गया, ।
जल से निकाली गई प्रतिमाओं के उचित निस्तारण के संबंध में रिशांक तिवारी ने बताया कि संकल्प फाउंडेशन के सदस्यों और साथियों के साथ चर्चा कर एक कुंड बनाने की योजना बनाई गई है।
रिशांक तिवारी ने यह भी कहा कि शहर में जहां कहीं स्वच्छता अभियान वहां संकल्प फाउंडेशन संगठन जनसहयोग के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
कार्यक्रम में आदर्श टिंकू साहू, हेमांशु साहू, भास्कर मुखरिया, प्रयांशु, शिवांक तिवारी सहित संकल्प फाउंडेशन के सदस्य एवं राजघाट के स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अभियान में सहभागिता करते हुए जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता ।



