सागर बुंदेलखंड
पत्रकार के साथ खनिज अधिकारी द्वारा अभद्रता का मामला अधिकारियों पर कार्यवाही करने कैबिनेट मंत्री राजपूत ने पत्रकारों को दिया आश्वासन
सागर जिले के पत्रकार मुकुल शुक्ला और उनके साथी के साथ खनिज अधिकारी सागर द्वारा की गई अभद्रता और गाली गलौज तथा शुक्ला पर झूठी रिपोर्ट गोपालगंज पुलिस थाना द्वारा दर्ज करने के विरोध में सागर जिले के पत्रकारों का आंदोलन एक सप्ताह से जारी है जिसको लेकर शनिवार को मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बुलावे पर जिले के पत्रकार उनके निवास पर पहुंचे और उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोग आंदोलन की राह छोड़ दें हम एक-दो दिन में इस मामले पर गंभीर निर्णय लेकर कार्यवाही करूंगा उन्होंने कहा कि चौथा स्तंभ सम्माननीय है और इस तरह की घटना निंदनीय है




