मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर   गोदना गांव में  चौपाल का हुआ आयोजन दिग्विजय सिंह ने हम सनातनी है

सागर मध्यप्रदेश

जमीनी स्तर पर संवाद ही कांग्रेस की असली ताकत है-दिग्विजय सिंह

सागर बीना पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह नें आज बीना के गोदना ग्राम पंचायत में चौपाल लगाई। जहाँ उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किये। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर संवाद ही कांग्रेस की असली ताकत है।
दिग्विजय सिंह नें कहा कि हमारा संगठन अभी तक ब्लॉक स्तर तक सीमित था.। किंतु अब मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे मध्य प्रदेश में पंचायत समिति गठन किया जाएगा। इसी तरताम्य में आज ग्राम गढ़ा पंचायत कांग्रेस समिति का गठन किया जा रहा है।आप सभी के बीच बैठकर, पूरे ब्लॉक में पंचायत समिति गठन करना है। मनरेगा आपके काम करने के संविधानिक अधिकार को सुनिश्चित करता था आज मनरेगा बचाव को लेकर कांग्रेस आपके बीच है मोदी सरकार मनरेगा को खत्म कर आपके इस अधिकार को छीन रही है आपकी ग्राम पंचायत के अधिकार को भी दरकिनार किया जा रहा है राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाला जा रहा। उन्होंने बीना में उपचुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा ऐसे लोगों को आपको सबक सिखाना है। यह बात मंगलवार को बीना के ग्राम गोदना में चौपाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहीं।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के निर्देशन पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा नें ग्राम पंचायत गढ़ा पंचायत कांग्रेस समिति का ग्रामवासियों की सहमति सें गठन किया और उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से जिले की सभी पंचायत समितियों के गठन करने की बात कही।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में युवा बेरोजगार भटक रहा है ना उसे रोजगार है ना ही कोई काम किसान को उसके उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है। पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह के शासनकाल में शिक्षाकर्मी सचिव, स्वास्थ्य कर्मी जैसी पदों पर पूरे मध्य प्रदेश में भरती की गई थी। तेल शोधक रिफाइनरी में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है।
इससे पूर्व सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बीती रात बीना पहुंचे। उन्होंने एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीना से कांग्रेस के टिकट पर जीतीं विधायक निर्मला सप्रे अब भाजपा के मंच पर दिख रही हैं, जिससे उपचुनाव की स्थिति बन रही है। कांग्रेस इसके लिए पूरी तरह तैयार है और जनता दोबारा मौका मिलने पर कांग्रेस पार्टी को समर्थन देगी।
उन्होंने बीना रिफाइनरी में स्थानीय लोगों को रोजगार न मिलने का मुद्दा भी उठाया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि रिफाइनरी की स्थापना के समय स्थानीय लोगों को रोजगार देने का अनुबंध हुआ था, जिसका पालन नहीं किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के युवाओं में असंतोष है।
नए कार्यकर्ता और नेताओं को अवसर मिले
राज्यसभा को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके बारह वर्ष पूरे हो चुके हैं। उन्होंने तीसरी बार राज्यसभा जाने की इच्छा नहीं जताई और कहा कि अब नए कार्यकर्ताओं और नेताओं को अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने इसे पार्टी में नई पीढ़ी को आगे लाने की आवश्यकता बताया।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button