मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड
कलेक्टर ने संजीवनी आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ मनाई छोटी दिवाली, मिष्ठान एवं उपहार देकर दी शुभकामनाएं

सागर
सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर दीपावली के उपलक्ष्य में संजीवनी आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम में निवासरत बच्चों के साथ छोटी दीवाली मनाई और उन्हें मिष्ठान एवं उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर एसडीएम श्री अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सभी बच्चों के साथ उनके अनुभव शेयर किया एवं उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आप अच्छी से अच्छी पढ़ाई करें और डॉक्टर, इंजीनियर बने आपकी सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। उन्होंने आश्रम की संचालिका सहयोग समिति प्रतिभा अल्जारिया से संचालन की सभी जानकारी विस्तार से प्राप्त की।
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाई एवं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।





