मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर कलेक्टर परिसर मेंजनसुनवाई में जनपद सदस्य ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से बची बड़ी घटना

सागर

सागर कलेक्ट्रेट में मंगलवार की जनसुनवाई के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जनपद सदस्य ने आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। उन्होंने तुरंत युवक के थैले से पेट्रोल की बोतल छीन ली।
जानकारी के अनुसार, पामाखेड़ी निवासी दाली अहिरवार, जो जनपद सदस्य हैं, थाना सानौधा क्षेत्र में अपने साथ हुई 5000 रुपए की लूट और जातिगत अपमान की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान थे।
दाली अहिरवार का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में सानौधा थाना और सागर एसपी कार्यालय के कई चक्कर लगाए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने से आक्रोशित होकर वे मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और वहीं आत्मदाह करने की धमकी दी।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उनके पास से पेट्रोल की बोतल छीन ली और स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अब सतर्क हो गया है। घटना के बाद कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button