मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड
. बंडा के जमुनिया गांव मे कलयुगी बेटे ने पिता को गले मे रस्सी फदे से मारने की कोशिश की

- सागर जिले के बंडा पुलिस थाना जमुनिया में अमानवीय मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने की पिता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश की, यह पहला मामला नहीं है जब उसके बेटे ने उसके पिता के साथ मारपीट ना की हो इसके पहले भी वह अपने पिता के साथ मारपीट कर चुका है।
सागर जिले की बंडा विधानसभा के ग्राम जमुनिया से आज एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिस पिता ने अपने बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, खुद भूखे रहकर बेटे का पेट भर आज वही बेटा अपने पिता के गली में रस्सी बांधकर जान से मारने की कोशिश कर रहा है। जमुनिया ग्राम निवासी संजय लोधी शराब का इतना आदि है कि शराब पीकर आए दिन अपने घरवालों के साथ गाली गलौज करता है। 23 तारीख रविवार को संजय शराब पीकर अपने घर पहुंचा तो उसने पहले अपने घर वालों के साथ गाली गलौच की और गुस्से में आकर रस्सी उठाकर अपने पिता मुन्ना लोधी के गली में लपेट दी जिसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
वही बंडा पुलिस थाना प्रभारी उपमा सिंह का कहना है कि, मुन्ना लोधी के कहने पर शिकायत दर्ज की गई है, मुन्ना सिंह लोधी पीड़ित ने बताया कि संजय लोधी मेरा बड़ा बेटा है शराब के नशे में आए दिन घर वालों के साथ मारपीट करता है गाली गलौज करता है रविवार को संजय ने मेरे गली में रस्सी बांधकर मुझे फांसी पर लटकाने लगा। मुन्ना लोधी की शिकायत पर बंडा पुलिस थाना मैं मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया ।




