मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

पंजाबी सनातन समाज 13 जनवरी को मनाएगा भव्य लोहड़ी उत्सव, होटल वरदान में सजेगी सांस्कृतिक संध्या

सागर

सागर पंजाबी संस्कृति के पारंपरिक एवं उल्लासपूर्ण पर्व लोहड़ी का भव्य आयोजन पंजाबी सनातन समाज द्वारा मंगलवार 13 जनवरी को सायं 7 बजे से सिविल लाइंस स्थित होटल वरदान के प्रांगण में किया जाएगा। आयोजन को गरिमा, धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने को लेकर समाज के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगी। समाज के वरिष्ठजनों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पावन अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। लोहड़ी की अग्नि में तिल, गुड़ एवं रेवड़ी अर्पित कर राष्ट्र, समाज एवं संपूर्ण मानवता के लिए सुख, समृद्धि, शांति, भाईचारा और प्रेम की मंगल कामना की जाएगी। साथ ही समस्त बुराइयों के नाश एवं समाज की उन्नति की प्रार्थना की जाएगी।
आयोजन समिति के सदस्य डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि इस वर्ष लोहड़ी उत्सव होटल वरदान, सिविल लाइंस में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समाज के लगभग 150 परिवार एक साथ शामिल होकर पर्व की खुशियां साझा करेंगे। चार पहिया वाहनों से आने वाले स्वजनों के लिए पार्किंग की पृथक व्यवस्था भी की गई है।
बैठक में वरिष्ठ सदस्य विजय भूषण प्रेमी, विजय सबलोक, राजकुमार सेठी, प्रदीप मेन राय, गुलशन पाहवा, सुनील सागर, अजय छाबड़ा, डॉ. संदीप सबलोक, हरीश शर्मा, रजनीश खजूरिया एवं प्रदीप रामपाल सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। उत्सव के दौरान महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों द्वारा गिद्दा, भांगड़ा, सोलो व ग्रुप डांस, नाटक एवं लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ होगा।

आयोजन समिति ने पंजाबी सनातन समाज के सभी सदस्यों, जिनसे किसी कारणवश सीधा संपर्क नहीं हो सका है, से भी कार्यक्रम में सहभागिता की अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button