मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल बनी सागर पुलिस

सागर मध्य प्रदेश

रात्रि में लावारिस घूम रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को परिजनों से मिलवाया

सागर रात्रि में अत्यधिक ठंड के दौरान बालक हिल व्यू कॉलोनी, सागर क्षेत्र में एक युवक के लावारिस हालत में घूमते पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डायल 112 गोपालगंज से त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआरडी तत्काल मौके पर पहुँची।
मौके पर पाया गया युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था, अत्यधिक ठंड से कांप रहा था तथा शारीरिक रूप से अत्यंत कमजोर अवस्था में था। डायल 112 टीम द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित रूप से वाहन में बैठाया गया।
घटना की सूचना तत्काल थाना गोपालगंज में थाना प्रभारी श्री घनश्याम शर्मा तथा उप निरीक्षक श्री नीरज जैन को दी गई।
पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और न तो अपना नाम बता पा रहा है, न ही घर का पता।
युवक की तलाशी के दौरान कोई पहचान पत्र प्राप्त नहीं
पुलिस टीम द्वारा युवक को तत्काल जिला अस्पताल सागर ले जाया गया, जहाँ उसके उपचार की समुचित व्यवस्था कराई गई।
जिला अस्पताल में अपने लापता पुत्र की तलाश में परेशान एवं रोते हुए माता-पिता भी पहुँचे। पुलिस द्वारा जब उन्हें जानकारी दी गई और युवक से मिलवाया गया, तो अपने असहाय व बीमार पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजनों की आँखों में खुशी के आँसू छलक पड़े। परिजनों ने सागर पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय कार्यशैली के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button