मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर देवरी हत्या का सनसनीखेज खुलासा 6 माह से लापता युवक की हत्या का पर्दाफाश, पत्नी का प्रेमी निकाला हत्या का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर मध्यप्रदेश

सागर देवरी सागर पुलिस ने एक अत्यंत जघन्य, संवेदनशील एवं सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। यह मामला प्रेम, विवाह, अवैध संबंध, से जुडा है।
थाना प्रभारी देवरी श्री हरिराम मानकर के नेतृत्व में देवरी पुलिस टीम द्वारा 6 माह से लापता युवक की हत्या के अंधे मामले को खुलासा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक प्रिंस पिता राजेश वाल्मीकि उम्र 22 साल निवासी लक्ष्मी नगर बहेरिया जिला सागर
दिनांक 20 अगस्त 2025 से देवरी से लापता था।
घटना दिनांक से ही देवरी पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी/आरोपियों की तलाश हेतु गंभीरता से विवेचना की जा रही थी। पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से जांच की गई, पारिवारिक पृष्ठभूमि, मोबाइल लोकेशन, पूछताछ एवं गोपनीय पुलिस को यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी के अपने प्रेमी सोहेल खान निवासी गांधी वार्ड देवरी के साथ अवैध संबंध थे। इसी अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी प्रेमी ने साजिश के तहत मृतक को पहले दिनभर शराब पिलाई, उसके पश्चात सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी तथा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को देवरी क्षेत्र स्थित एक स्कूल ग्राउंड में दफना दिया।शव को दफनाने के बाद आरोपियों द्वारा उस पर नमक डालकर एवं मिट्टी से ढककर पहचान छुपाने का प्रयास किया गया।
देवरी पुलिस द्वारा की गई आरोपियों की साजिश अधिक समय तक छुप नहीं सकी।
पुलिस की पूछताछ करने पर आरोपी सोहेल खान ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर स्कूल ग्राउंड से शव बरामद किया गया। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया । आरोपी सोहेब खान पिता नवाज खान निवासी गांधी वार्ड देवरी जिला सागर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button