अपराध / क्राइम रिपोर्टधर्म अध्यात्ममध्य प्रदेशराजनीतिसागर बुंदेलखंड
2 बच्चों के पिता का साली पर आया दिल, प्रपोजल ठुकराने पर कर लिया किडनैप

सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल जीजा ने अपनी साली का अपहरण कर लिया। पुलिस ने नाकाबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी जीजा और उसका साथी फरार हैं। पुलिस ने युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया और बोलेरो गाड़ी जब्त कर ली।




