
- सागर बण्डा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 02 देशी कट्टा एवं 04 कारतूस से लैस आरोपी वाहन सहित गिरफ्तार
- सागर
जिले में अवैध हथियार रखने व अपराधियों पर सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बण्डा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 20.12.2025 को थाना बण्डा में पदस्थ प्रधान आरक्षक 1071 विक्रम सिंह ठाकुर को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक डिजायर कार में सवार होकर हाथों में देशी कट्टा लहराते हुए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बण्डा की टीम द्वारा प्रधान आरक्षक 260 भोलानाथ यादव, आरक्षक 1754 मनीष यादव, आरक्षक 461 सतीष सहित अन्य बल के साथ संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर रोककर सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान वाहन में सवार आरोपियों के कब्जे से
02 नग देशी कट्टा 04 नग जिंदा कारतूस डिजायर वाहन क्रमांक UP 93 AZ 7717को जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
सौरभ पिता जगदीश सिंह बुंदेला, उम्र 24 वर्ष, निवासी भगवा
शिवाजी उर्फ शिव पिता राघवेन्द्र सिंह बुंदेला, उम्र 21 वर्ष, निवासी भेसली, थाना बल्देवगढ़
युवराज उर्फ गुड्डू राजा पिता गिन्नी राजा बुंदेला, उम्र 23 वर्ष, निवासी खरीला
रोहित राजा चौहान पिता कृष्णप्रताप सिंह चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुतरी, थाना महाराजपुर, जिला छतरपुर
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 745/25, धारा 25(1)(क) आयुध अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया ।






