सागर
थानाबांदरी पुलिस को दिनांक18.12.2025 को साइबर कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुई कि संजय पिता कमलेश विश्वकर्मा, निवासी रजवांस, थाना बांदरी द्वारा स्वयं के द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना बांदरी पुलिस ने तत्परता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल कार्यवाही की और मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संजय विश्वकर्मा ने स्वीकार किया कि उसने सोशल मीडिया पर लाइक एवं व्यू बढ़ाने के उद्देश्य से कीटनाशक की खाली व साफ डिब्बी में गाय का दूध भरकर पीने का वीडियो बनाया एवं उसे जहरीला पदार्थ सेवन दर्शाते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।


Leave a Reply