मध्य प्रदेश

सागर पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद स्मृति सम्मान

सागर

सागर पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद स्मृति सम्मान

  1.  /

पुलिस महानिरीक्षक श्री इरशाद वली, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री शशीन्द्र चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान

सागर, पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (SAF), सागर के ग्राउंड में शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में गरिमामय शहीद स्मृति सम्मान परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन श्री इरशाद वली, उप पुलिस महानिरीक्षक, सागर श्री शशीन्द्र चौहान एवं पुलिस अधीक्षक, सागर श्री अनुराग सुजानिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान कर्तव्यपालन करते हुए देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा एवं बलिदान का स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान किया गया। अधिकारियों ने शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त करते हुए उनके त्याग और धैर्य को नमन किया।

पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा करने तथा कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।  शत्-शत् नमन अमर शहीदों को।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button