
सागर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया घर, मुख्यमंत्री ने दो चीते किए रिलीज

सागर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर जिले के नौरादेही क्षेत्र स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों को रिलीज करने पहुंचे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए सेवा संकल्प अभियान की मध्यप्रदेश के लिए यह महत्वपूर्ण भेंट है। लगभग 150 वर्ष बाद बुंदेलखंड की धरती पर चीतों की वापसी के साथ वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व प्रदेश का तीसरा चीता आवास बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 41 वर्ष पूर्व जब इस क्षेत्र को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था, ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में मध्यप्रदेश में चीता पुनर्स्थापना की शुरुआत हुई थी। इसके बाद चीतों की संख्या लगातार बढ़ी है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीते छोड़े जा रहे हैं। अगले माह दो और चीते यहां लाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की धरती महाराजा छत्रसाल और वीरांगना रानी दुर्गावती की वीरता और गौरव से जुड़ी है। वीरांगना दुर्गावती के नाम पर स्थापित यह टाइगर रिजर्व वन्यजीव संरक्षण के साथ क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार अवसर मिलेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया।
चीता रिलीज कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गिद्ध संख्या आकलन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा ‘हमार वहीडीटीआर’ और ‘बाघिन दीदी’ पुस्तिकाओं का विमोचन किया।



