मध्य प्रदेश

रानीपुरा में खेल का 50 लाख की लागत स्टेडियम बनेगा

सागर

सागर रानीपुरा के दंगल में विधायक लारिया की बड़ी घोषणा 50 लाख से बनेगा आधुनिक खेल स्टेडियम,

सागर रानीपुरा 49वें विराट दंगल में शनिवार को उस समय उत्साह दोगुना हो गया, जब नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने रानीपुरा में 50 लाख की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। विधायक की घोषणा से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों और कुश्ती प्रेमियों में उत्साह का माहौल बन गया।

श्रीराम अखाड़ा समिति के तत्वावधान में आयोजित विराट दंगल में विधायक श्री लारिया ने कहा कि कुश्ती भारतीय परंपरा, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ा खेल है। ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की है। खेल आज युवाओं के लिए करियर का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं।

रानीपुरा में आधुनिक खेल स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिलेगा।

विधायक श्री लारिया ने खिलाड़ियों को एक और बड़ी सौगात देते हुए दिसंबर माह में जिला स्तरीय ‘जिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता’ आयोजित कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली पहलवानों को एक मंच पर लाकर उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा।

अखाड़ा भवन भी जनता को समर्पित कार्यक्रम के दौरान विधायक लारिया ने 2 लाख की लागत से तैयार अखाड़ा भवन का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक आयोजनों और खेल गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

श्रीराम अखाड़ा समिति द्वारा आयोजित 49वें विराट दंगल में क्षेत्र सहित आसपास से बड़ी संख्या में पहलवान और खेलप्रेमी पहुंचे। अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेंच और दमखम ने दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया। आयोजन ने रानीपुरा की पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को एक बार फिर जीवंत किया।

जनप्रतिनिधि, अखाड़ा समिति के पदाधिकारी, पहलवान और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button