मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

  • सागर महापौर ने सांईं वाटिका में 28 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का किया भूमिपूजन
  • सागर

सागर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने राजीव नगर वार्ड स्थित साईं वाटिका कॉलोनी में 28 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली बहुप्रतीक्षित सीसी रोड के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि सांई वाटिका कॉलोनी में पक्की सड़क नहीं होने के कारण यहां के नागरिकों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यहां के निवासियों द्वारा चक्काजाम किए जाने के दौरान मैंने उन्हें शीघ्र सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था और आज उस आश्वासन को पूरा किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि कॉलोनीवासी सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें, महापौर ने साईंवाटिका के नागरिकों की मांग पर कालोनी में पार्क निर्माण कराने की घोषणा की ।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए साईं वाटिका कॉलोनी के नागरिकों को लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा है, और यह कार्य क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही सड़क का प्राक्कलन तैयार करवा दिया था मगर कुछ तकनीकी समस्या थी उसे कालोनाइजर श्री अजय दुबे से चर्चा कर दूर करवाई। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष के बिना कुछ नहीं मिलता और इस सड़क का निर्माण आपके संघर्ष के कारण ही हो रहा है इसलिए आज सभी के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अब आपकी जिम्मेदारी है कि सड़क गुणवत्तापूर्ण बनें ।
कार्यक्रम को संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी ने भी संबोधित कर सभी सांई वाटिका के निवासियों को सड़क निर्माण एवं महापौर जी द्वारा पार्क निर्माण की स्वीकृति देने पर बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन महेंद्र दुबे ने किया। कार्यक्रम में कालोनीवासियों ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉक्टर सुशील तिवारी एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया सहित बड़ी संख्या में कालोनी निवासी उपस्थित थे।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button