सागर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरखी की जनता पर दिल पर राज करने वाले राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन, सुरखी क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम यात्रा मे शामिल भाजपा  मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित सभी नेताओं स्थानीय नागरिकों ने शामिल

सागर मध्यप्रदेश

सागर भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता एवं मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का बीती रात निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान रविवार रात लगभग 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से सागर सहित पूरे सुरखी क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है
परिजनों के अनुसार, दिवंगत राजेंद्र सिंह मोकलपुर की अंतिम यात्रा सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे उनके निज निवास भाग्यश्री, पथरिया जाट, सागर से निकाली जाएगी
राजेंद्र सिंह मोकलपुर भाजपा के मजबूत स्तंभों में गिने जाते थे। वे वर्ष 2008 में सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे। संगठन और समाज में उनकी सक्रिय भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।
उनके निधन पर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा
भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह जी मोकलपुर के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।”
वहीं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा—
“भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष, हमारे पारिवारिक साथी राजेंद्र सिंह मोकलपुर जी का जाना न केवल परिवार बल्कि समस्त समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
इसके अलावा पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह, भाजपा जिला नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राजेंद्र सिंह मोकलपुर का जीवन संगठन, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उनका जाना भाजपा संगठन और क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *