
- सागर बीएमसी सागर में चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार
- सागर मध्यप्रदेश
सागर थाना प्रभारी गोपालगंज निरीक्षक श्री घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) सागर परिसर में घटित गंभीर चाकूबाजी की घटना में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया

बीएमसी परिसर में घटित आपराधिक घटनाओं के क्रम में यह तीसरा बड़ा मामला है, जिसमें गोपालगंज पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी थाना गोपालगंज क्षेत्र अंतर्गत बीएमसी सागर के इमरजेंसी वार्ड के सामने फरियादी अमोल यादव, पिता रामेश्वर यादव, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम रसल्ला, थाना बहेरिया, जिला सागर के साथ आरोपियों द्वारा शराब के नशे में गाली-गलौज कर मारपीट की गई। इसी दौरान आरोपी गोलू रैकवार द्वारा फरियादी पर चाकू से कई बार जानलेवा हमला किया गया, जिससे फरियादी को गंभीर चोटें आईं और तत्काल चिकित्सकीय उपचार कराना पड़ा।
घटना के बाद आरोपी तन्नु रैकवार एवं गोलू रैकवार, दोनों निवासी मनोरमा कॉलोनी, गोपालगंज, मौके से फरार हो गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोपालगंज में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाई शुरू की
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्री घनश्याम शर्मा सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मनोरमा कॉलोनी के सामने स्थित यूटीडी के जंगल क्षेत्र से दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है ।





