• सागर हर्षाेल्लास, देशभक्ति एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया झंडा वंदन, ली परेड की सलामी
  • सागर मध्यप्रदेश

सागर 26 जनवरी 2026
गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभागीय मुख्यालय सागर के पुलिस प्रशिक्षण ग्राउंड सागर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास, देशभक्ति एवं गरिमामयी ढंग से मनाया गया। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में
उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने झंडा वंदन किया और परेड की सलामी ली।

मुख्य अतिथि श्री शुक्ल ने कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल के साथ श्वेत वाहन खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। परेड की टुकड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने गगन में रंग-बिरंगे गुब्बारे मुक्त किए। गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस बल की टुकड़ियों ने हर्ष फायर किया एवं राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगे झंडे को सलामी देने के लिए आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। परेड प्रस्तुति में राष्ट्रगान की धुन पर तीन बार हर्ष फायर किया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गणतंत्र दिवस समारोह में लोकतंत्र सेनानियों, मीसाबंदी और बुंदेली अखाड़े का प्रशिक्षण देने वाले सागर नगर के प्रबुद्ध नागरिक श्री भगवानदास रैकवार, जिन्हें पद्मश्री सम्मान से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा, को भी सम्मानित किया।
गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मंगल अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां
समारोह में गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *