• सागर विश्व रेडियो दिवस: आकाशवाणी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रील मेकिंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्र धर्मेन्द्र लोधी को प्रथम पुरस्कार
  • सागर मध्यप्रदेश

डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर संचार एवं पत्रकारिता विभाग के एम. ए. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी धर्मेन्द्र लोधी ने विश्व रेडियो दिवस 2026 के अवसर पर प्रसार भारती (आकाशवाणी) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शॉर्ट वीडियो/ रील मेकिंग प्रतियोगिता में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने आकाशवाणी की यादें विषय पर रील बनाई थी. पुरस्कार स्वरुप पांच हजार रूपये की राशि और नजदीकी आकाशवाणी में सहभागिता का अवसर प्रदान किया जाएगा. पुरस्कार की घोषणा विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में की गई। इस प्रतियोगिता में देश भर से शीर्ष 3 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

गौरतलब है कि प्रसार भारती (आकाशवाणी) ने विश्व रेडियो दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर शॉर्ट वीडियो/ रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसकी सूचना उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पर जारी की गई थी। प्रतियोगिता के अंतर्गत आकाशवाणी की यादें, आकाशवाणी कनेक्टिंग भारत, आकाशवाणी और विकसित भारत और आकाशवाणी और विविध भारती विषयों पर अधिकतम 60 सेकेंड की रोचक रील/ शॉर्ट वीडियो बनाकर ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी थी. छात्र धर्मेन्द्र लोधी को इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. कालीनाथ झा, डॉ. अलीम अहमद खान, डॉ. विवेक जायसवाल, सभी शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *