सागर थाना शाहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — फर्जी DSP बनकर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

सागर मध्यप्रदेश
सागर थाना शाहगढ़ पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया
घटना का विवरण
फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि शिवम चतुर्वेदी, जो स्वयं को जबलपुर में पदस्थ डीएसपी बताता था, ने होमगार्ड में नौकरी लगवाने का प्रलोभन देकर ₹1,00,000 की मांग की। दिनांक 18.02.2026 को शिवम चतुर्वेदी अपने दो साथियों के साथ, जो पुलिस वर्दी में थे, एक बिना नंबर की नई बोलेरो वाहन से ‘चायगढ़ कैफे’, शाहगढ़ पहुंचा।
फरियादी को तीनों के फर्जी होने का संदेह होने पर तत्काल थाना शाहगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पाया गया कि वे वास्तविक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि सुनियोजित तरीके से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी शिवम चतुर्वेदी — फर्जी DSP
राजकुमार ठाकुर — फर्जी आरक्षक, निवासी बरही, जबलपुर
सतीश सिंह ठाकुर — फर्जी आरक्षक, निवासी बरही, जबलपुर
तीनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




