
सागर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण ने मनाया “काला दिवस”, निकाला पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मोदी सरकार ने लोकतंत्र की सभी सीमाएं पार कर दी हैं,विपक्ष के नेता पर हमला संविधान पर हमला है, ।
सागर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण द्वारा आज “भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस” के अवसर पर विशाल पैदल मार्च निकाला गया।
मार्च में जिला कांग्रेस का बैनर,महिला कांग्रेस का बैनर एवं इंडिया गठबंधन का बैनर लेकर लोग चल रहे थे।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह मुहासा जी ने की। यह पैदल मार्च कैंट मॉल, सिविल लाइन से प्रारंभ होकर कालीचरण चौराहा तक निकाला गया दिल्ली में श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं INDIA गठबंधन के सांसदों पर हुए लाठीचार्ज एवं बर्बर कार्यवाही की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्यवाही एवं चुनाव आयोग की निष्पक्षता बहाल करने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि “मोदी सरकार ने लोकतंत्र की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। विपक्ष के नेता पर हमला संविधान पर हमला है, कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।”
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की क्या हालत होगी, आप समझ सकते ।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋचा सिँह के साथ महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।ज्ञापन लेने आए अधिकारियो के माध्यम सें ज्ञानेश कुमार को चूड़ियाँ भिजवाने का निवेदन किया, जिसे प्रशासन ने लेने सें इंकार कर दिया।
संचालन एवं ज्ञापन का वाचन संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने एवं आभार मीडिया प्रभारी अभिषेक गौर ने किया।



