Category: Blog

Your blog category

  • सागर वंदे मातरम्” की 150 वीं वर्षगांठ पर 7 नवंबर को सामूहिक राष्ट्रगीत का गायन करेगी भाजपा

    सागर

    सागर। 7 नवंबर को बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखित “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सामूहिक राष्ट्रगीत का गायन” किया जाएगा। जिसकी तैयारियों के लिए धर्मश्री स्थित संभागीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, त्याग और देशभक्ति का जीवंत प्रतीक है।

    भाजपा का उद्देश्य है कि हर नागरिक इस गीत के भाव को आत्मसात कर देश के प्रति नए संकल्पों के साथ आगे बढ़े। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने का अवसर ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुनर्पुष्टि का पर्व’ है, जिसमें हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान न केवल राष्ट्रगीत के गौरवशाली इतिहास को दोहराएगा, बल्कि जनता के बीच ‘एक भारत,श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी मजबूती देगा। इस अभियान का उद्देश्य है कि वंदे मातरम् की गूंज घर-घर तक पहुंचे और हर नागरिक में देश के प्रति समर्पण की भावना नई ऊर्जा के साथ जागृत हो।

    जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि 7 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे मोती नगर चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामूहिक राष्ट्रगीत का गायन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे।

  • सागर गोविंद राजपूत मंत्री सपरिवार खरीदी करने पहुंचे बाजार

    सागर

    सागर, दीपावली के अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पत्नि सहित कटरा बाजार पहुंचकर खरीदारी की एवं स्थानीय दुकानदारों से बातचीत करते हुए शहरवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि अपना त्यौहार अपने के हांथों से बनी वस्तुओं को खरीदकर मनायें ताकि हर घर में दीवाली की खुशियां पहुंच सकें यह सभी व्यापारी आपके द्वारा खरीदी गये साज-सामग्री से प्रोत्साहित होते हैं उनके घर भी त्यौहार की खुशियां पहुंचती हैं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं उनकी पत्नि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सविता सिंह ने बाजार से मिट्टी के दीपक तथा अन्य पूजा सामग्री खरीदी।
    त्योहारी सीजन में लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ और ‘स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ’ अभियान को गति देने के लिए मंत्री श्री राजपूत ने इस दिवाली पर स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने का आह्वान किया। त्योहारी सीजन में स्थानीय बाजारों में खरीदारी कर उन्होंने न केवल स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन दिया, बल्कि छोटे व्यापारियों और कारीगरों के लिए रोजगार के अवसरों को भी बल दिया। मंत्री श्री राजपूत ने कटरा बाजार का दौरा कर स्थानीय हस्तशिल्प, मिट्टी के दीये, हस्तनिर्मित वस्त्र और स्वदेशी खाद्य पदार्थों की खरीदारी की। उन्होंने कहा,“स्वदेशी अपनाने से न केवल हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि लाखों कारीगरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।” यह कदम स्थानीय उत्पादकों और विक्रेताओं के लिए आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान का लक्ष्य उपभोक्ताओं को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करना है, जिससे विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम हो। इससे न केवल देश का पैसा देश में रहेगा, बल्कि स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।
    लोकल फाॅर वोकल के मंत्री श्री राजपूत ने बताये फायदे
    मंत्री श्री राजपूत ने नागरिकों से अपील की कि वे इस दिवाली स्थानीय दुकानों से खरीदारी करें, ताकि त्योहारों की रौनक के साथ-साथ देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता भी बढ़े। इस पहल से न केवल व्यापारियों को लाभ होगा, बल्कि सांस्कृतिक विरासत भी संरक्षित होगी। स्वदेशी अपनाकर हम एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। मंत्री राजपूत ने कहा कि लोकल फॉर वोकल से स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा मिलता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। लोकल फॉर वोकल से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं, जिससे उनकी आय बढ़ती है और वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकते हैं। देश आत्मनिर्भर बनता है, ।

  • सागर को मकरोनिया से जोड़ने वाला रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण 12 जुलाई को मंत्री राकेश सिंह करेंगे

    सागर और उसके उपनगर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया और आसपास के कई इलाकों को एक बड़ी सुविधा की सौगात का लोकार्पण होने जा रहा है।

    रेलवे गेट-28 के नवनिर्मित आरओबी के लोकार्पण एवं संत रविदास स्मारक पहुंच मार्ग का भूमिपूजन समारोह 12 जुलाई को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह करेंगे।

    विधायक प्रदीप लारिया की मेहनत और अथक प्रयास
    सागर और मकरोनिया और आसपास के इलाकों से रोजाना 70 हजार लोगों के आवागमन को सुलभ और समय बचाने का काम 28 गेट के रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेगा। विधायक प्रदीप लारिया ने बताया कि हालांकि कुछ बिलंब हुआ है । कोरोना काल के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। इसके साथ ही रेल्वे द्वारा डिजाईन/अनुमति मिलना तकनीकी पैमानों के अनुरूप में समय लगता है। विधायक लारिया द्वारा रेल्वे से अनुमति शीघ्र मिले इस हेतु डी.आर. एम. जबलपुर से लगातार व्यक्तिगत मुलाकात की। डी.आर.एम. द्वारा तत्काल एक तकनीकी दल भेज कर कार्य को गति प्रदान की। ब्रिज के निर्माण कार्य में आई समस्याओं का निराकरण करने के लिए भोपाल से लेकर जबलपुर तक लगातार प्रयास किया गया। इन सात वर्षों में बदलती परिस्थितियों एवं कई पड़ाव पार कर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के अथक प्रयासों एवं संघर्षों के परिणामस्वरूप विकास की परिणित मील का पत्थर सिद्ध हुई।

    विधायक प्रदीप लारिया ने बताया कि मकरोनिया सागर रेलवे ब्रिज के शुरू होने से इन इलाकों के नागरिकों को फायदा होगा। खासतौर से अब स्कूली बच्चों और रोजाना अप डाउन करने वालों को अब घूमकर आना जाना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही भोपाल से सागर होते हुए छत्तरपुर, टीकमगढ़ ,जबलपुर और नरसिंहपुर आदि आने जाने वालों को अब सीधा रास्ता मिल जायेगा। इससे सागर शहर के ट्रैफिक का दवाब खासतौर दिन में कम रहेगा। लोगों का समय भी बचेगा।
    12 जुलाई, शनिवार का दिन नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत होगी। जब 5172.06 लाख की लागत से नवनिर्मित ROB का लोकार्पण एवं संत रविदास पहुंच मार्ग का भूमिपूजन म प्र. शासन के पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह के करकमलों से सम्पन्न होगा। इस समारोह में विशेष अतिथि सांसद डा. लता वानखेड़े और अध्यक्षता विधायक इंजी. प्रदीप लारिया करेंगे।

  • जैसीनगर भगवान निषाद राज की झांकी पर जेसीबी मशीनों द्वारा फूल बरसाकर किया गया भव्य स्वागत

    जैसीनगर भगवान निषाद राज की झांकी पर जेसीबी मशीनों द्वारा फूल बरसाकर किया गया भव्य स्वागत

    सागर जैसीनगर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रभु श्री राम के सखा निषादराज का जन्मोत्सव जैसीनगर रैकवार समाज ने हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया।मुख्य कार्यक्रम जैसीनगर के मंगल भवन प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि आकाश सिंह राजपूत और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए जिन्होंने भगवान निषादराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ प्रहलाद रैकवार, कुलदीप रैकवार और बृजेश रैकवार बृजेंद्र रैकवार ने मुख्य अतिथियों का फूल माला पहनकर भव्य स्वागत।
    मंगल भवन प्रांगण से गाजे बाजे अखाड़े डीजे के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई, शोभा यात्रा में ट्रैक्टर पर संजीव नाव पर बैठे भगवान श्रीराम, मां सीता लक्ष्मण,केवट द्वारा गंगा पार कराते हुए झांकी सजाई गई थी,वहीं घोड़ा बग्गी पर भगवान निषादराज विराजमान थे,बस स्टैंड पर झांकी पर जेसीबी मशीनों द्वारा फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया गया,वही गम्मत पार्टी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसे देखकर आकाश सिंह राजपूत खुद को रोक ना सके और उन्होंने भी कलाकारों के साथ जमकर थिरके और रैकवार समाज की प्राचीन परंपरा की काफी तारीफ की,वहीं निषादराज अखाड़े के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाए। आकाश सिंह राजपूत ने अखाड़े के कलाकारों के साथ लेजम बजाई हैं। वही शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस मंगल भवन में आकर समाप्त हुई,इस दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने फूल बरसा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा जलपान की भी व्यवस्था की गई थी जिसके लिए रैकवार समाज ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

  • सागर बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेहर के पास मंगलवार को युवक की संदिग्ध मौत

    सागर बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेहर के पास मंगलवार को युवक की संदिग्ध मौत

    परिजनों ने नेशनल हाईवे-44 पर चक्काजाम कर दिया।

    मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि रामकृष्ण सिंह ठाकुर की हत्या की गई है।

    परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम रामकृष्ण खेत से गेहूं लेकर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में रविंद्र सिंह और उसके साथियों ने तलवार से हमला कर दिया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। घायल रामकृष्ण को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
    मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद वे हाईवे पर शव रखकर बैठ गए और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। चक्काजाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वे एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा

  • सागर जैसीनगर अस्पताल के ड्रेसिंग रूम के बाजू से लगे मेडिकल वेस्ट कचरे के ढेर में लगी आग,आग पहुंची ड्रेसिंग रूम तक,

    सागर जैसीनगर अस्पताल के ड्रेसिंग रूम के बाजू से लगे मेडिकल वेस्ट कचरे के ढेर में लगी आग,आग पहुंची ड्रेसिंग रूम तक,

    ड्रेसिंग रूम जलकर हुआ खाक… बड़ा हादसा टला

    सागर जिले के जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग से ड्रेसिंग रूम के बाजू दीवाल से सटकर लगे मेडिकल बेस्ट और कचरे के ढेर में रविवार सुबह 9 बजे लगी थी। जो खिड़की से ड्रेसिंग रूम तक जा पहुंची जिससे ड्रेसिंग रूम के परदे पंख वायरिंग और दवाई सब जल गए।
    अवकाश का दिन और सुबह का वक्त होने की चलती अस्पताल में स्टाफ भी पूरा मौजूद नहीं था। प्रसूतिका वार्ड में भर्ती एक महिला के परिजन ने आग लगी देखी तो तुरंत ही स्टाफ को सूचना दी। जिसके बाद अस्पताल के स्टाफ और अस्पताल के बाजू से ही निजी टैंकर चालक रघुवीर रैकवार ,अपना टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे और अस्पताल के बाजू से रहने वाले निवासी भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया वह तो गनीमत है कि समय रहते आग पर काबू पाया गया नहीं तो एक बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था इस पूरी घटना में अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है ।

  • सागर  लोकसभा सांसद  लता वानखेडे किया सम्मान

    सागर  लोकसभा सांसद  लता वानखेडे किया सम्मान

    सागर पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने रविंद्र भवन सभागार में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सागर लोकसभा सांसद, श्रीमती लता वानखेड़े जी का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। उन्हें आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के विरुद्ध कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय संस्था IPU में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए देश से एकमात्र सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। यह न केवल सागर बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनके इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्हें अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की।

  • विश्वविद्यालय: प्राणी शास्त्र विभाग के नौ विद्यार्थियों ने गेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की

    सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग के परास्नातक के 09 छात्रों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गेट (स्नातक योग्यता परीक्षा) उत्तीर्ण की है. गेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला, मानविकी में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है. सफल विद्यार्थियों में कृति पांडे, पलक केशरवानी, रिशु कुमार राय, प्रिया गौतम, सुमन सौरभ मिश्रा, स्तुति विश्वकर्मा, मृणाल नागवंशी, आशीष कुमार साहू और करिश्मा श्रीवास्तव के नाम हैं. सभी विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सफलता के लिए अथक प्रयास का परिणाम बताया और कहा कि सभी विभागीय शिक्षकों और सदस्यों ने हमारे प्रयास में उत्साह वर्धन किया और इसके लिए हम आभारी हैं. छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने शुभकामनाएं दीं हैं. विभागाध्यक्ष प्रो. श्वेता यादव ने छात्रों की उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

  • विश्वविद्यालय: प्राणी शास्त्र विभाग के नौ विद्यार्थियों ने गेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की

    सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग के परास्नातक के 09 छात्रों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गेट (स्नातक योग्यता परीक्षा) उत्तीर्ण की है. गेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला, मानविकी में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है. सफल विद्यार्थियों में कृति पांडे, पलक केशरवानी, रिशु कुमार राय, प्रिया गौतम, सुमन सौरभ मिश्रा, स्तुति विश्वकर्मा, मृणाल नागवंशी, आशीष कुमार साहू और करिश्मा श्रीवास्तव के नाम हैं. सभी विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सफलता के लिए अथक प्रयास का परिणाम बताया और कहा कि सभी विभागीय शिक्षकों और सदस्यों ने हमारे प्रयास में उत्साह वर्धन किया और इसके लिए हम आभारी हैं. छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने शुभकामनाएं दीं हैं. विभागाध्यक्ष प्रो. श्वेता यादव ने छात्रों की उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.