
सागर *मकरोनिया पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*
तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं सतत पुलिस प्रयासों से कुछ ही दिनों में चोरी का खुलासा,
थाना मकरोनिया पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर चोरी की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता
दिनांक 11 जुलाई 2026 को फरियादी संजय गिरी पिता महेन्द्र गिरी गोस्वामी, उम्र 46 वर्ष, निवासी श्रीराम दरबार के सामने, प्रभाकर नगर, मकरोनिया, सागर द्वारा थाना मकरोनिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली, जो ब्रिज के नीचे राम मंदिर के पास खड़ा था, अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 09-10 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात चोरी कर लिया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मकरोनिया में अपराध क्रमांक 251/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन पाल ने तत्काल विशेष पुलिस टीम का गठन किया।
पुलिस कार्रवाई 15 जुलाई 2026 को चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया गया तथा पुष्पेन्द्र पिता प्रतिपाल राजपूत, उम्र 31 वर्ष, निवासी पुरानी बाजार, मालथौन को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

