विधायक लारिया के नेतृत्व में मकरोनिया के शबरी वार्ड में स्वच्छता अभियान, शमशान घाट भूमिपूजन एवं वृक्षारोपण हुआ

सागर मध्य प्रदेश
सागर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के निर्देश पर मकरोनिया को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता जागरूकता एवं अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अभियान के दूसरे दिन शबरी वार्ड क्रमांक-18 में समग्र स्वछता कार्यक्रम चलाया गया।
इसी वार्ड में स्थित शमशान घाट में 14.76 लाख रु.की लागत से शमशान घाट का सौन्दर्यीकरण एवं टीनशेड निर्माण एवं (आदिवासी समाज) देवीजी चबूतरा निर्माण का विधायक लारिया एवं नपा अध्यक्ष मिहीलाल ने विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया।
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस मकरोनिया में जैन मिलन समिति मकरोनिया द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायक लारिया शामिल हुए। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सुबोध विजय पर्वतारोही का सम्मान किया गया। सुबोध विजय 1 लाख वृक्ष लगाने के जन जागरण अभियान का संचालन कर रहे है। यह अभी तक साईकिल से आठ राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। विधायक लारिया ने शासकीय प्राथमिक शाला में बड़तूमा में शाला परिवार एवं बच्चों के साथ संरक्षित वृक्षारोपण किया ।





