मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर मदर्स डे पर साईं सदन में भावनात्मक कार्यक्रम, पूनम पटेल का सम्मान

बेटियों और पति ने जताया गर्व

वीरेंद्र पटेल ने अपनी माँ सावित्री देवी को किया याद, बेटियों ने दिया मातृत्व को सलाम

सागर साईं सदन, खुरई रोड, सागर। — मदर्स डे के अवसर पर साईं सदन में एक आत्मीय और प्रेरणास्पद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी पूनम पटेल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके पति वीरेंद्र पटेल, बेटियाँ साक्षी पटेल, महक पटेल और मुस्कान पटेल ने मंच से अपने विचार साझा किए और माँ के योगदान को सराहा।
कार्यक्रम में वीरेंद्र पटेल ने भावुक होते हुए कहा,
“आज मैं जो कुछ भी हूँ, जो कुछ भी बन पाया हूँ, उसका श्रेय मेरी माँ सावित्री सुन्दरलाल पटेल को जाता है। उन्होंने बहुत ही संघर्षों के बीच मुझे पाला-पोसा, हर कठिनाई में मेरा मार्गदर्शन किया। माँ ने मुझे संस्कार दिए, मेहनत और ईमानदारी का रास्ता दिखाया। आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूँ कि उनकी वजह से ही मैं समाज में कुछ कर पाने लायक बना हूँ और उनका नाम रोशन कर सका।
उन्होंने आगे कहा कि जैसे उनकी माँ ने उन्हें जीवन के मूल्य सिखाए, वैसे ही पूनम पटेल ने भी अपनी बेटियों को संस्कार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया है।
तीनों बेटियाँ—साक्षी, महक और मुस्कान—ने अपनी माँ के प्रति आदर और प्रेम व्यक्त करते हुए कहा कि
“हमारी माँ हमारे लिए रोल मॉडल हैं। उन्होंने हमें न केवल जीवन जीने का तरीका सिखाया, बल्कि यह भी दिखाया कि एक महिला समाज के लिए कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है। हम उन्हें देखकर ही समाज सेवा और आत्मबल का अर्थ समझ पाईं।
इस दौरान पूनम पटेल ने भी अपने उद्बोधन में कहा:
“माँ बनना एक आशीर्वाद है, लेकिन एक जिम्मेदारी भी है। बच्चों को अच्छे संस्कार देना, उन्हें समाज के लिए उपयोगी बनाना ही सच्चा मातृत्व है। आज मेरी बेटियाँ मेरे साथ खड़ी हैं, यही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button