मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

नरयावली विधानसभा मे 28 नं गेट रेल्वे ब्रिज का लोकार्पण पी डब्लू डी मंत्री राकेश सिंह ने दी सौगत

सड़कों के गड्ढे की शिकायत एक सप्ताह में दूर होगी नहीं तो संबंधित अधिकारी पर होगी सख्त कार्रवाई
-लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह

सागर मध्यप्रदेश के लोक कल्याण के लिए ,सागर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह सागर में उपनगर मकरोनिया से सदर को जोड़ने वाला रेलवे गेट नं. 28 पर बने रेलवे ओवर ब्रिज के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किए। 4309.24 लाख रुपए (रेल्वे भाग सहित) की लागत राशि से बनने वाले इस ब्रिज की कुल लंबाई लंबाई 884.78 मीटर है।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने लोकार्पण पश्चात कहा कि सागर का विकास और तेज गति से शुरू होगा उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के लिए
मध्यप्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कार्य करने के लिए संकल्पित है और सभी का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा सभी सड़कों का कार्य गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा लोक कल्याण ऐप शुरू किया गया है जिसमें लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर यदि कहीं भी गड्ढा है तो उसकी फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड कर शिकायत की सात दिवस के अंदर गढ्ढा ठीक होगा अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की सड़कों के निर्माण के समय अब यदि कोई पौधा पेड़ एक मीटर व्यास का है तो उसको काटा नहीं जाएगा बल्कि उसको शिफ्ट किया जाएगा। इसी प्रकार नई सड़कों के लिए गिट्टी मुरम के लिए कहीं भी नहीं खोदा जाएगा। इसके लिए कलेक्टर की परमिशन विशेष स्थान के लिए ली जाएगी और इस प्रकार की खुदाई की जाएगी जिसमें लोक कल्याण सरोवर तैयार हो सके। यह लोक कल्याण सरोवर बनने से तालाब का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विभाग के द्वारा लोक निर्माण विभाग की सभी सड़कों की एक किलोमीटर की दूरी पर रिचार्ज पिट बनाए जाएंगे यदि एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित नहीं बनती है तो दो किलोमीटर पर और यदि 2 किलोमीटर पर नहीं बनती है तो तीन किलोमीटर पर तीन रिचार्ज पिट बनाए जाएंगे जिससे सड़कों का पानी रिचार्ज पिट में जाएगा और जलस्तर बढ़ सकेगा।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आप सभी लोक कल्याण ऐप को डाउनलोड करें और जहां भी कोई गड्ढा दिखाई दे उसकी फोटो तत्काल ऐप पर अपलोड करें। यह गड्ढा सात दिवस में ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा अब डामर की गुणवत्ता के लिए स्थानीय स्तर पर खरीदा नहीं जाएगा। केंद्रीय एजेंसी से क्रय किया जाएगा और यह डामर खरीदी होते समय एक ओटीपी आएगी ओटीपी प्राप्त होने के बाद ट्रक पर डामर लोड होगा।

क्षेत्रीय विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि मंत्री श्री राकेश सिंह का दिल सागर के लिए हमेशा धड़कता है और छोटे से आमंत्रण पर उन्होंने सागर आकर हमें यह सौगात दी है। उन्होंने कहा कि इस ओवर ब्रिज के बन जाने से जहां सदर जाने में 30 से 45 मिनट लगते थे अब वहीं 5 से 7 मिनट में सदर पहुंचा जा सकेगा। इस पुल के बन जाने से जहां हमारे सैकड़ों छात्र- छात्राओं को लाभ होगा। वहीं ग्रामवासियों सहित जिले को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का विशेष आशीर्वाद सागर के लिए है। उन्होंने इसके लिए उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का जो संकल्प लिया है वह पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र में 101 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास मंदिर, परशुराम मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थल आकर ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा 13 रेलवे ओवर ब्रिज नरयावली विधानसभा क्षेत्र में बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के नवाचार के माध्यम से लगातार नए-नए विकास कार्य किया जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक श्री लारिया ने मकरोनिया चौराहे पर ओवर ब्रिज की अत्यंत आवश्यकता बताई एवं विधानसभा की अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि मकरोनिया पहले एक गांव की श्रेणी में आता था किंतु अब महानगर की तर्ज पर इसका विकास किया जा रहा है।

बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण सागर के सौगात मिली

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर श्री पीसी वर्मा ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जबकि श्री सी.पी. सिंह ने भी स्वागत भाषण दिया।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button