बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश

सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र अंतर्गत अण्डेला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही 18 वर्षीय बेटी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घटना में युवती संध्या घोसी गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *