मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर देवरी सरपंच और उसके दो साथियों के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट करने का लगा आरोप

सरपंच ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवरी के नाम ज्ञापन दिया ज्ञापन में पुलिस कर्मियों पर अपराध दर्ज कराने मांग दोषी पर कार्यवाही

देवरी पुलिस के प्रधान आरक्षक ,और आरक्षक द्वारा शराब के नशे में जमकर मारपीट की है। शिकायत मैं सरपंच ने बताया कि में अपने रिश्तेदार रामचन्द्र लोधी का इलाज कराने के लिए देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया हुआ था , ।

शुक्रवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे से दो बजे के बीच देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रधान आरक्षक नरेश जाटव, आरक्षक समीर राघव द्वारा आकर बिना बातचीत किए ही मां बहिन की गाली देते हुए लाठियां बरसाना शुरू कर दिया जिसमें कमलेश लोधी सरपंच समनापुर सेठ ,गोपाल लोधी ,गफ्लू बैरागी के साथ जमकर मारपीट कर दी ,जिसमें गफलू बैरागी कमलेश ,और गोपाल को हाथ पैर मुंह में गंभीर चोट आई है, ।

दोनों प्रधान आरक्षक ,नरेश जाटव,आरक्षक समीर राघव शराब के नशे में धुत थे और इस दौरान बीच बचाव करने आए एक होमगार्ड के आरक्षक मनोहर को भी सिर में गंभीर चोट आई है।

सरपंच ने मांग कि है कि ऐसे नशा करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए,और इन पर ठोस कार्यवाही की जाए,अन्यथा हम सभी आंदोलन को विवस होंगे। ज्ञापन देने वालो में

कमलेश लोधी सरपंच समनापुर सेठ,लोधी समाज के अध्यक्ष,गोपाल लोधी गफ्लू बैरागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।इनका कहना है कि

मामले की जांच करा लेते है ,और दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी ।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button