सागर (M.P.)

राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट चैंपियनशिप मैं पदक जीतने वाली सागर की तीन बेटियों को सागर विधायक शैलेंद्र ने सम्मान किया

सागर M.P.

*राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली सागर की तीन बेटियों का विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया सम्मान*

राष्ट्रीय वोटरभूमिका राय, रोशनी पटेल और रजनी रैकवार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव, विधायक बोले— जल क्रीड़ा के क्षेत्र में सागर का भविष्य उज्ज्वल

सागर। विशाखापट्टनम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कैनोइंग एवं कयाकिंग जूनियर एवं सब-जूनियर ट्रैक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाली सागर की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मेडल पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि को पूरे सागर जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सागर की खिलाड़ी भूमिका राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सी-2 500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक तथा सी-4 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं रोशनी पटेल ने कयाकिंग 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसके अलावा रजनी रैकवार ने 1000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सागर की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है कि यदि प्रतिभा को उचित अवसर और संसाधन मिलें तो वह देशभर में अपनी पहचान बना सकती है। उन्होंने कहा कि यह सागर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और जिले में वॉटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में यह एक मजबूत शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सागर की ऐतिहासिक झीलों का संरक्षण, सौंदर्यीकरण और विकास किया जा रहा है, उससे भविष्य में जल क्रीड़ा गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। आने वाले वर्षों में सागर से अनेक नई प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगी।

इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि सागर की बेटियां राष्ट्रीय मंच पर सफलता प्राप्त कर रही हैं।

सम्मान समारोह में हिंदी साहित्य कला अकादमी के अध्यक्ष पलाश सुरजन, दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता, प्रशिक्षक आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button