मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर 1000 से अधिक कलाकारों को एक ही मंच पर साक्षी ट्रैक्टर और मोटर्स ने किया सम्मानित

सागर मध्यप्रदेश

रविंद्र भवन सागर में “बुंदेली क्रिएटर्स अवार्ड एवं बुंदेली प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

उपनगरीय विकास एवं सांस्कृतिक समिति और बुंदेली पॉडकास्ट” के तत्वाधान में हुआ ।

सागर जिसमें पूरे बुंदेलखंड के 16 ज़िलो से आये 750 से अधिक कलाकारों, गायकों, कवियों और क्रिएटर्स और लगभग 250 विशिष्ट नागरिकों का सम्मान किया गया।1000 से अधिक कलाकारों को एक ही मंच पर साक्षी ट्रैक्टर और मोटर्स ने किया सम्मानित “

बुंदेली क्रिएटर्स अवार्ड एवं बुंदेली प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

“उपनगरीय विकास एवं सांस्कृतिक समिति और बुंदेली पॉडकास्ट” के तत्वाधान में हुआ ।

जिसमें पूरे बुंदेलखंड के 16 ज़िलो से आये 750 से अधिक कलाकारों, गायकों, कवियों और

क्रिएटर्स और लगभग 250 विशिष्ट नागरिकों का सम्मान किया गया। सम्मान में शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र साक्षी ट्रैक्टर्स एंड मोटर्स सागर द्वारा प्रदान किए गए।

कार्यक्रम समिति अध्यक्ष समाजसेवी मिश्री चंद गुप्ता ,संयोजक डॉ. हरिश रहगड़ और सह-संयोजक इंजी.संदीप कोरी थे।

पहले सत्र का कार्यक्रम शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन समाजसेवी सुधीर यादव एवं वीरेंद्र पूनम पटेल ने किया।

जिसमें दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह (पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक) और अध्यक्षता महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी रहे।

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे बुंदेलखंड की लोक संस्कृति व लोक कलाओं के देश में विशिष्ट पहचान है।

उन्होंने सागर विश्वविद्यालय के परफार्मिंग आर्ट विभाग के अध्यक्ष कला गुरु विष्णु पाठक को याद करते हुए बताया कि स्व पाठक जी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की बधाई नृत्य की टीम ने अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयीन प्रतिस्पर्धा में प्रथम पुरस्कार अर्जित किया था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया व आधुनिक टेक्नोलॉजी के इस युग में हमारे बुंदेलखंड की प्रतिभाएं हर क्षेत्र में अपना और बुंदेलखंड का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा ऐसी प्रतिभाओं को मिश्रीचंद गुप्ता ने एक मंच पर लाकर सम्मान दिया और उनको बताया कि इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर ले जाने की आवश्यकता में जो भी सहयोग होगा करेंगे।

तीसरे सत्र के मुख्य अतिथि सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं अध्यक्षता

मनीष अग्रवाल (अंगना पधारो महारानी फेम गायक) रहे। चौथे सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा जिला-अध्यक्ष श्याम तिवारी , और अध्यक्षता जयसिंह राजा (गायक) रहे।

पांचवे सत्र के मुख्य अतिथि वृंदावन अहिरवार (निगम अध्यक्ष सागर) और अध्यक्षता मशहूर गायक जित्तू बादल खरे रहे।

छटवां सत्र के मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह मुहासा (जिला अध्यक्ष कांग्रेस) और बॉलीवुड की कलाकार एवं निर्माता अनीता साहू रहे। सातवें सत्र के मुख्य अतिथि बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया
और अध्यक्षता रघुनंदन शर्मा रहे।

आठवें सत्र के मुख्य अतिथि महेश जाटव, नगर अध्यक्ष कांग्रेस और अध्यक्षता तुलसी राम की रही। नौवे सत्र की मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रीमती शिविका यादव और अध्यक्षता लवलेश सिंह राजपूत की रही। दसवें सत्र के मुख्य अतिथि राजेश दुबे और अध्यक्षता निकेश गुप्ता ने की और कार्यक्रम के साक्षी बुंदेली कलाकारों सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस विशाल आयोजन में 10, 20, 30, 40, के ग्रुप में क्रिएटर्स और कलाकारों को सम्मानित किया गया और और बुंदेली स्टार सिंगर के अंतर्गत 30 नवोदित गायकों की मंचीय प्रस्तुति हुई और बुंदेलखंड से आए नवोदित कवियों का काव्य पाठ हुआ
कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक सत्र में बुंदेली संस्कृति, साहित्य और संगीत की झलक देखने को मिली। समारोह का एक विशेष आकर्षण

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बुंदेली भाषा, संस्कृति, कला और रचनात्मकता को सम्मान और पहचान दिलाना था, I

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button