सागर देवरी कला मे किसान को महिला तहसीलदार ने मारा थप्पड़

सागर

सागर देवरी खाद की किल्लत के चलते किसानों ने देवरी कृषि उपजमंडी के सामने किया चक्का जाम महिला तहसीलदार ने किसानों के साथ की हांथा पाई।
अधिक बारिश के कारण किसानो की रवि फसल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और क्षेत्र में खाद का संकट गहराया हुआ है,

सोमवार को सुबह 3:00 बजे से किसान खाद के टोकन के लिए मंडी प्रांगण में लाइन में लगे हुए हैं,और प्रशासनिक आव्यवस्थाओं के बीच खाद का वितरण शुरू किया गया, जिसमें किसानों को तहसीलदार द्वारा टोकन बांटे जा रहे थे,

किसानो की भीड़ भाड़ के दौरान तहसीलदार ने किसानों के ऊपर हाथ उठाया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है,और भीड़ आनियंत्रित होती देख तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया मंडी प्रांगण से बाहर जाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठी जहां किसानों ने बमुश्किल उनकी गाड़ी बाहर जाने दी और तहसीलदार प्रतिरानी चौरसिया पुलिस थाने पहुंची जहां वह थाना प्रभारी को साथ लेकर मंडी वापस पहुंची जहां भीड़भाड़ के बीच फिर किसानों के लिए खाद के टोकन का वितरण शुरू किया गया,इस दौरान किसान और नेताओं ने मंडीगेट के सामने चक्का जाम कियाऔर कुछ देर चले चक्का जाम के बाद किसान मंडी परिषर में पहुंचे जहां टोकन वितरण के बाद खाद के लेने के लिए लाइन में लगे किसानों को रोका और खाद वितरण की खिड़की पर वेरी गेट लगा दिए

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी किसानों को खाद लेने के लिए लाइन में लगने का कहते रहे और पुलिस अधिकारी भी दूसरे किसानों से कहते दिखे कि जिस किसान को खाद लेना है उसको जबरन दवाब बनाकर ना रोके और किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बड़ी देर तक खींच तान चलती रही,इस दौरान कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संजय ब्रजपुरिया ने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक अधिकारी अंग्रेजों की भांति किसानों में फूट डालने का प्रयास कर रहे हैं और किसानों को आपस में लाडवा रहे हैं,जिससे यह आंदोलन खत्म हो जाए और किसानों को लाइन में लगने के लिए कह रहे हैं

इसके पहले तहसीलदार ने मंडी परिसर में चार किसानों के साथ मारपीट की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *