मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर जिले के शाहगढ़ से जहा खेत में खड़ी फसल में आग लगने से फसल पूरी तरह स्वाहा हो गई।मामला शाहगढ़ ब्लॉक की तिगोड़ा पंचायत का है

जहा खेरा की झील के पास लुहानी घाट के किनारे अचानक खेतों में खड़ी फसल में आग लग गई देखते ही देखते आग चारों ओर फैल गई और बीस से पच्चीस एकड़ में खड़ी फसल पूरी तरह जल का खाक हो गई।
घटना की सूचना लगते ही तिगोड़ा सरपंच शिवराज लोधी ने स्थानीय विधायक की मदद से फायर ब्रिगेड से संपर्क किया तब कहीं जाकर सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ साथ तीन फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक लगभग पच्चीस एकड़ में खड़ी फसल जल कर बर्बाद हो चुकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button