मध्य प्रदेश

डिग्री गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं का रिजल्ट खराब आने पर विरोध प्रदर्शन

सागर

सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में खराब रिजल्ट आने पर छात्राओं का गुस्सा फूटा छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन

डिग्री कॉलेज के प्राचार्य और परिजनों के बीच में विवाद

सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम आते ही हंगामा खड़ा हो गया। परीक्षा में शामिल कुल 1316 छात्राओं में से केवल 194 ही पास हो सकीं। जबकि 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई। 123 छात्राएं ऐसी भी रहीं जो फेल हो गई

छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि मूल्यांकन सही तरीके से नहीं हुआ, हमें कॉपियां दिखाई जाएं। सीसीई के अंक भी पहले कभी नहीं बताए गए। वहीं प्राचार्य का कहना है कि रिजल्ट बिगड़ने का मुख्य कारण यह है कि सीसीई और मुख्य परीक्षा दोनों में पास होना अनिवार्य है, जो किसी एक में फेल हो गए, उनका रिजल्ट बिगड़ गया

प्रदर्शन के बाद पांच फैसले: अभिभावकों के सामने छात्राओं को दिखाएंगे उत्तर पुस्तिकाएं

3 दिन में रिपोर्ट देगी जांच कमेटी: मामले की जांच के लिए 10 सदस्यीय कॉलेज स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है, जो 3 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।

छात्राओं की शंकाओं का समाधान हो सके, अभिभावकों के सामने ही उत्तरपुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी। गड़बड़ी मिलने पर परिणाम संशोधित होगा।

400 की जगह 200 रुपए प्रति विषय के हिसाब से कर दिया है।कॉलेज में पैसों की वसूली चल रही है। एक विषय की परीक्षा फीस 400 रुपये है, जब 999 छात्राएं 3-3 विषयों की फीस भरेंगी तो यह राशि लाखों में बनेगी। छात्राओं ने कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button