मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

विद्या से बड़ा कोई धन नही मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सागर

सुरखी विधानसभा क्षेत्र 800 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया सम्मान
सागर, सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 2025 महाकवि पद्माकर सभागार में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शैक्षणिक सत्र के दौरान 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे मजबूत नींव है। विद्या से बढ़कर कोई धन नहीं। विद्वान सर्वत्र पूजा जाता है। सुरखी विधानसभा में बड़े शहरों की भांति विद्यालय है। स्मार्ट क्लासेस है। अच्छी प्रयोगशालाएं है। यह सब हमारी भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं डाॅ.मोहन यादव सरकार की शिक्षा की उच्च गुणवत्ता के मापदंड है। सरकार का लक्ष्य है कि मंत्री श्री राजपूत ने सभी छात्र-छात्राओं पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं छात्र-छात्राओ के शिक्षकगण एवं परिजनों पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका अभिनंदन किया। मंच पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र सहित एक-एक हजार रूपये की राशि सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन हेतु प्रदान किये। मंत्री श्री राजपूत ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओ को स्कूटी वितरण कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
सरकार द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से 335 विद्यार्थियों को लैपटॉप तथा 22 विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई हैं। वहीं कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को 2028 निःशुल्क साइकिलों का वितरण की
भाजपा सरकार संकल्प है कि हर बच्चा शिक्षा से जुड़े जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव लगातार प्रयास कर रहे हैं।
समारोह में इस अवसर पर डाॅ.सुखदेव मिश्रा, डाॅ.वीरेंद्र पाठक, शैलेंद्र श्रीवास्तव, साहब सिंह, धीरज सिंह औरिया, जेडी विसेन, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद ंिसह, एपीसी अरविंद चैबे, राजकुमार कपूर, डाॅ.महेंद्र तिवारी, अभिभावक, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना ।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button