अपराध / क्राइम रिपोर्ट

दुल्हन की ठगी शिकायात

सागर

कार्ड छपे, हल्दी-मेहंदी हुई, रिसेप्शन के दिन नहीं पहुंची दुल्हन; ठगी की शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचा परिवार

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। युवक के परिवार ने आरोप लगाया है कि एक महिला एजेंट के माध्यम से इंदौर के एक आश्रम की युवती से रिश्ता तय कराया गया था। शादी की पूरी तैयारियां होने, कार्ड छपने और हल्दी-मेहंदी की रस्में संपन्न होने के बाद युवती ने विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

दरअसल,पीड़ित युवक नरेश करोसिया निवासी पुरानी पुलिस लाइन, ने बताया कि कैंट क्षेत्र की एक महिला एजेंट ने उसे एक युवती की फोटो दिखाकर उसका नाम “प्रियंका” बताया था। रिश्ता तय होने के बाद कथित तौर पर युवती का नाम “पूजा” बताया गया। शादी पक्की कराने के नाम पर 10 हजार रुपए जमा कराए गए और भरोसा दिलाया गया कि युवती को शादी के दिन सागर लाया जाएगा। इस भरोसे पर परिवार ने शादी के कार्ड छपवा दिए और तैयारियां शुरू कर दीं।

परिजनों का कहना है कि विवाह से पहले पहले एजेंट ने सूचना दी कि युवती शादी के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद एजेंट ने दूसरी युवती से शादी कराने का प्रस्ताव दिया और परिवार को रीवा, जबलपुर तथा देवरी तक लड़की दिखाने के नाम पर घुमाया गया। आरोप है कि जबलपुर में कथित लड़की पक्ष की ओर से शादी के बदले 1.20 लाख रुपए की मांग की गई, जो बाद में 65 हजार रुपए तक आ गई, लेकिन बात नहीं बन सकी। इस बीच तय तारीख निकल गई और बुधवार को आयोजित रिसेप्शन भी रद्द करना पड़ा।

मामले में एक और दिलचस्प पहलू सामने आया है कि जब परिजन महिला एजेंट को पकड़कर कोतवाली थाने ले आए, तो उसने नया खुलासा किया,महिला एजेंट का दावा है कि उसकी बातचीत इंदौर स्थित एक आश्रम से जुड़ी जसप्रीत नामक महिला से होती थी, जो टोल फ्री नंबर के माध्यम से संपर्क करती थी और भुगतान के लिए क्यूआर कोड भेजती थी। भुगतान होने पर शादी संबंधी रसीद जारी की जाती थी।
एजेंट का कहना है कि आश्रम के माध्यम से अनाथ लड़कियों के विवाह कराए जाते हैं।
वहीं उसने यह भी दावा किया कि युवती के मना करने के बाद उसने लड़के पक्ष को कार्ड नहीं छपवाने की सलाह दी थी।

  • वही,कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। जिस दुल्हन का लड़के पक्ष के द्वारा जिक्र किया जा रहा है ऐसी कोई युवती ही नही है,न ही ऐसा कोई आश्रम है,मामले की जांच की जा रही है,जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button