अपराध / क्राइम रिपोर्ट

लुटेरी दुल्हन शादी का सामान जेवर लेकर फरार

जैसीनगर सागर

महुआखेड़ा पेगवार में लुटेरी दुल्हन का खेल: शादी के तीसरे दिन नकदी-जेवर लेकर फरार

1.20 लाख रुपये में तय हुआ था रिश्ता पुलिस जांच में जुटी

सागर। जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा पेगवार में शादी के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। पहली पत्नी के निधन के बाद दोबारा विवाह करने वाले 36 वर्षीय नोनीराम पटेल की नवविवाहिता पत्नी शादी के तीसरे दिन ही घर से 30 हजार रुपये नकद, करीब आधा किलो चांदी की करधोनी, लगभग ढाई सौ ग्राम चांदी की पायल और एक मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर जैसीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार शाम 4:00 बजेनोनीराम पटेल ने बताया कि पत्नी के निधन के बाद वह जीवनसाथी की तलाश में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कंदेला निवासी रामनारायण दुबे से हुई। जिन्होंने छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी निवासी रुक्मणी चतुर्वेदी से विवाह कराने की बात कही। रुक्मणी के पति की भी सड़क दुर्घटना में मौत होने की जानकारी दी गई। रिश्ता तय कराने के लिए रामनारायण दुबे को 1 लाख 20 हजार रुपये दिए गए।

19 जून को सागर में दोनों की कोर्ट मैरिज कराई गई। अगले दिन मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। शादी के समय रुक्मणी के साथ ओडिशा निवासी अरविंद विभार भी मौजूद था, जिसे उसने अपना जीजा बताया था। नोनीराम के अनुसार, 21 जून की रात रुक्मणी घर की अलमारी से 30 हजार रुपये नकद, चांदी की करधोनी, पायल और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो वह घर में नहीं मिली। तलाश के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि देर रात एक कार गांव में आई थी और उसमें सवार युवक घर का पता पूछ रहा था। फोटो दिखाने पर ग्रामीणों ने उसकी पहचान शादी में आए अरविंद विभार के रूप में की।
पीड़ित ने जैसीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को वह दोबारा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने बताया कि मामले में शादी कराने वाले रामनारायण दुबे से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार महिला और उसके कथित सहयोगी की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button