अपराध / क्राइम रिपोर्ट

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत

सागर

मध्यप्रदेश के सागर के नेशनल हाईवे 44 पर एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। जिसमें पिता पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दरअसल सानौधा थाना क्षेत्र के सांईखेड़ा चौराहे पर शुक्रवार की शाम एक ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। जिसमें कमलकांत तिवारी उम्र 71 वर्ष स्वप्निल तिवारी 43 वर्ष निवासी पोस्ट आफिस के पास कैंट गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां गंभीर हालत में दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पिता पुत्र की मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने बताया कि पिता पुत्र एक शादी समारोह में शामिल होने खैजरा जा रहे थें। तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

मृतकों के परिजनों ने इलाके में ओवरब्रिज बनाने की मांग की है। साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि स्वार्थ की राजनीति बंद करें। और जनहित के कार्या में रूचि दिखाएं।

वहीं पुलिस ने मामला में पंचनामा कार्यवाही कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button