मध्य प्रदेश

सागर हर नागरिक की सहायता करने के लिए संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी का प्रयास

सागर

हमारा हर वार्ड में सेवा का संकल्प और हर नागरिक की सहायता करने का प्रयास : रिशांक तिवारी

समाज सेवा को वार्ड स्तर तक पहुंचाने की दिशा में संकल्प फाउंडेशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, विभिन्न वार्डों के लिए घोषित किए गए वार्ड प्रेसिडेंट

सागर शहर की समाजसेवी संस्था संकल्प फाउंडेशन ने शनिवार को विभिन्न वार्डों के लिए वार्ड प्रेसिडेंटों की घोषणा की। इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी ने नियुक्त वार्ड प्रेसिडेंटों का परिचय कराते हुए कहा कि समाज की वास्तविक सेवा तभी संभव है, जब हर वार्ड में स्थानीय स्तर पर सक्रिय और जिम्मेदार टीम कार्य करे। इसी उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन ने शहर के प्रत्येक वार्ड तक अपने संगठन का विस्तार किया है, ताकि जनहित के कार्य अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और निरंतर रूप से संचालित किए जा सकें।

इस अवसर पर श्री रिशांक तिवारी ने बताया कि प्रत्येक वार्ड प्रेसिडेंट अपने क्षेत्र में संकल्प फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व करते हुए स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नियमित संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि अब संकल्प फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, धार्मिक आयोजन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, रक्तदान तथा अन्य जनहितैषी गतिविधियों का संचालन वार्ड स्तर पर किया जाएगा, ताकि प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप समाज सेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

इस दौरान श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन के वार्ड प्रेसिडेंट प्रत्येक वार्ड में स्वयंसेवकों की सक्रिय टीम तैयार करेंगे, जो सेवा कार्यों के साथ सदस्यता विस्तार एवं जनजागरूकता अभियानों को भी गति देगी। इसके अलावा वार्ड स्तर पर समय-समय पर स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, शैक्षणिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि हमारी संस्था का प्रयास, स्थानीय समस्याओं के समाधान में समाज और प्रशासन के बीच एक प्रभावी सेतु की भूमिका निभाना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड से प्राप्त समस्याओं एवं जनसुझावों को व्यवस्थित रूप से संबंधित विभागों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जिसके लिए संकल्प फाउंडेशन का एमपी-15 चैटबॉट पहले से सक्रिय है। एमपी-15 चैटबॉट की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सागर के नागरिक अपने व्हॉट्सऐप से +91 8982600918 पर संदेश भेजकर अपनी समस्या, सुझाव अथवा सामाजिक सहयोग से जुड़े

संकल्प फाउंडेशन की आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी साझा की गई। श्री रिशांक तिवारी ने अधिक से अधिक युवाओं एवं समाजसेवियों से संकल्प फाउंडेशन के साथ जुड़कर समाज सेवा के इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वार्डों के लिए घोषित वार्ड प्रेसिडेंटों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा सभी ने अपने-अपने वार्ड में सक्रिय रूप से समाज सेवा करने का संकल्प लिया

  • संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button