मध्य प्रदेश

सागर दिल्ली मे छात्रो पर लाठी चार्ज की घटना को लेकर युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव

सागर

जिला युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव।

दिल्ली में छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई एवं राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जताया तीखा आक्रोश।

सागर दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की बलपूर्वक गिरफ्तारी के विरोध में तथा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सागर जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में जोरदार प्रदर्शन करतें हुये कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर वेरिकेटिंग व भारी पुलिस बल के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सागर कलेक्ट्रेट का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के पूर्व कांग्रेसजन स्थानीय पहलवान बाबा मंदिर के समीप एकत्रित होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराते हुये छात्रों पर हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच व कार्यवाही तथा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की पुरजोर मांग उठाई

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी ने कहा छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है।कांग्रेस पार्टी संविधान,लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज़ को पुलिस बल के दम पर दबाना चाहती है।

  • हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।कांग्रेस अन्याय के विरुद्ध अपना संघर्ष लगातार जारी रखेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button