
आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सागर,
सागर सेवा संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का गुरुवार को सागर में भव्य शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम सागर के तत्वावधान में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील के चकराघाट पर 1.25 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जबकि संजय ड्राइव सहित पूरे शहर के सभी 48 वार्डों में 2.25 लाख से अधिक दीप जलाए गए। दीपों की जगमगाहट, भव्य गंगा आरती, आकर्षक रंगोलियों, विद्युत सज्जा, आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा सागर दीपोत्सव की रोशनी से जगमगा उठा। 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी
दियाआशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। दीपों की रोशनी से जगमगाए शहर



