मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

सागर संभाग कमिश्नर ने किया वेरखेड़ी गुगवारा आंगनवाड़ी का निरीक्षण

सागर 01 अप्रैल 2025
संभाग कमिश्नर  डॉ.  वीरेंद्र सिंह रावत ने वेरखेड़ी गुगवारा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती भव्या त्रिपाठी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।
संभाग कमिश्नर डॉ. रावत ने देवरी विकासखंड के भ्रमण के दौरान गुगवारा वेरखेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया जहां उन्होंने बच्चों को दिये जाने वाले  मध्यान्ह  भोजन का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों की संख्या बढ़ाएं और पूरी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मध्यान भोजन सूची के अनुसार तैयार किया जावे। संभाग कमिश्नर डॉ. रावत ने कहा कि मध्यान्ह भोजन एवं बच्चों को वितरित होने वाले नाश्ता में पर्याप्त अंतर रखा जाए उन्होंने गर्भवती माताओं को वितरित होने वाले पोषण आहार की भी जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button