मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर अग्रवाल विकास सभा सागर द्वारा संत रविदास वार्ड की शासकीय प्राथमिक शाला को गोद लेकर प्रवेशोत्सव पर विद्यार्थियों को निःशुल्क वितरित की पाठ्य सामग्री

सागर – स्कूलों में प्रवेशोत्सव के अवसर पर अग्रवाल विकास सभा सागर द्वारा श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र स्थित शासकीय प्राथमिक शाला गोंद लेते हुए विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री की किट वितरित कर छात्रों का मनोबल बढ़ाया।
प्रारंभ में गौरव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल व यश अग्रवाल ने तिलक लगाकर नवप्रवेशी छात्रों का अभिनंदन किया।
अग्रवाल विकास सभा के मोहन अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्था अग्रवाल समाज कार्यो के साथ साथ समरसता भाव से सर्व समाज हित मे शिक्षा स्वास्थ्य और कमजोर वर्ग के सामाजिक उत्थान के लिए यथासंभव सहयोग करती हैं । इसी उद्देश्य को लेकर आज हमने श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र के विद्यालय गोद लेकर वहां पढ़ने वाले छात्रों को पठन सामग्री की किट वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया।
वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहां कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम नौनिहालो का भविष्य निर्माण करने में अपना अंश मात्र का सहयोग कर रहे हैं।
भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवी गीतेश अग्रवाल गोलू ने अपने पिता की स्मृति में अपनी तरफ से वाटर फिल्टर देने की घोषणा की एवं युवा इकाई के विकास अग्रवाल टैक्सटाइल ने अपनी तरफ से विद्यालय को दो पंखे प्रदान किए।
विवेक अग्रवाल बंटी एवं आशीष अग्रवाल स्मार्ट जिम ने विकास सभा से आगे भी विद्यालय को यथायोग्य सहयोग करने का आश्वासन देते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
अभिषेक अग्रवाल और गौरव अग्रवाल ने छात्रों को पेय पदार्थ व खाद्य सामग्री वितरित की।
विद्यालय परिवार की तरफ से शिक्षक पंकज सिंह राजपूत ने विकास सभा के सदस्यों का स्वागत किया एवं शिक्षक प्रेमनारायण अहिरवार ने विद्यालय में सहयोग देते के लिए विकास सभा का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विवेक अग्रवाल,राजेन्द्र मलैया,दीपू अग्रवाल,यश मलैया, आशीष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विकास अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button