मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर शराब की दुकान खोलें जाने के विरोध में ४ दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल रघु ठाकुर. पप्पु तिवारी की पहल पर समाप्त हुई.. l

सागर. नए शराब ठेके हो जाने पर तिलकगंज वार्ड की शराब दुकान रिहायशी क्षेत्र झूला तिग्गडॉ पर खोले जाने के विरोध में ४ से चल रही दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर. शिवसेना प्रदेश उप प्रमुख पप्पु तिवारी की पहल पर समाप्त हो गई. जिस मकान में शराब दुकान खोली जा रही थी उसके मालिक सुनील सतभैया ने स्वयं दुकान में ताले लगा कर दुकान बंद कराते हुए लोगों के सामने बचन दिया कि अब कभी भी इस दुकान में शराब का विक्रय नहीं होगा. शराब दुकान खोलें जाने के विरोध में चल रही हड़ताल का आज समर्थन करने पहुंचे समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर. शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख पप्पु तिवारी ने आंदोलन कारियो से चर्चा के साथ.साथ स्थानीय शुक्रवारीवार्ड भाजपा पार्षद बबलू कमानी. पार्षद दिनेश साहू.शराब दुकान मालिक सुनील सतभैया को बुलाकर चार दिनों से बंद सड़क से परेशान हो रहे राहगीर व स्थानीय लोगों की पीड़ा पर चिंता जताकर शराब की दुकान न खुलने पर सहमति बनाई. जिस पर दुकान को शराब ठेकेदार को विक्रय करने का एडवांस ले चुके सुनील सतभैया ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए तत्काल दुकान में ताले लगा दिए जिस आंदोलन कारियो ने खुशी जताते हुए रघु ठाकुर पप्पु तिवारी को पुष्प मालाएं पहना कर खुशी व्यक्त करते हुए चार दिनों से बंद रास्ता खुलवा कर आवागवन शुरू किया. समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि जब धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर शराब दुकान खोले जाने पर प्रतिबंध हैं तो जिला प्रशासन ने शासन की गाइड लाइन का उल्लंघन कैसे किया. उपजे आंदोलन के लिए प्रशासन व आबकारी विभाग जिम्मेदार हैं. शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख पप्पु तिवारी ने कहा कि जिस स्थान पर प्रशासन ने शराब दुकान खोले जाने की अनुमति दी है. वहा घनी आबादी. अस्पताल.धार्मिक स्थल. होने के साथ साथ क्षेत्र संवेदनशील है जहां शराब दुकान होने से कभी भी सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने व अप्रिय घटना का अंदेशा बना हुआ था. प्रशासन को धार्मिक स्थल व सार्वजनिक स्थानों पर शराब दुकान खोलने की अनुमति नहीं देनी चाहिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button